Covid vaccination at Gomti Enclave : सावधानी न हटने पाये, दुर्घटना न घटने पाये

विवेक कुमार राय ने अभियान में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए  प्रिकॉशन डोज अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉ आर के सिंह, रजनीश सिंह, संजय पंजाबी,गुलाम रसूल, डॉ हरीश सिंह, वैद्य एस के सिंह,मनीष सहाय,रामसमुझ राजभर, विनय कुमार गुप्ता सहित सोसाइटी के समस्त लोगों के सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। 

0
938

लखनऊ । वैश्विक महामारी कोरोना से अपने देश को मुक्त कराने के लिए सरकारी, सहकारी एवं समाजी कार्य निरंतर जारी है। इसी कड़ी में रविवार को राजधानी लखनऊ के अवध विहार योजना स्थित गोमतीं इन्क्लेव के कम्युनिटी हाल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वहां के निवासियों को कोविड वैक्सीनेशन अभियान के अन्तर्गत मुफ्त प्रिकॉशन डोज  लगाये गये । इस अभियान में सोसाइटी के निवासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

आपको बताते चलें कि इस अभियान में कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की पहली ,दूसरी व बूस्टर डोज की वैक्सीन उपलब्ध थीं। वहां के निवासियों को आवश्यकतानुसार वैक्सीन लगायी गयी।

गोमती इन्क्लेव के निवासी दिलीप पांडे ने न्यूज डॉन से बात करते हुए बताया कि कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज ‘अमृत डोज’ के रूप में हर भारतवासी को मुहैया कराया जा रहा है जिसके तहत यहां भी वैक्सीनेशन का अभियान चलाया जा रहा जा रहा है। उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  आभार जताया।

श्री पाण्डेय ने  बताया कि  इस अभियान में प्रथम ,द्वितीय व बुस्टर की डोज मिलाकर लगभग 175 लोग लाभान्वित हुए।

विवेक कुमार राय के साथ केशव द्विवेदी ने अभियान में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए  प्रिकॉशन डोज अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉ आर के सिंह, रजनीश सिंह, संजय पंजाबी,गुलाम रसूल, डॉ हरीश सिंह, वैद्य एस के सिंह,मनीष सहाय,रामसमुझ राजभर, विनय कुमार गुप्ता सहित सोसाइटी के समस्त लोगों के सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here