भारत हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारंभ, पूरे देश का हुनर अगले दो हफ्तों तक लखनऊ में

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह ने सभी का अभिनंदन किया।उन्होंने बताया कि भारत महोत्सव- 2021 की थीम आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम होगी।

0
1442

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । भारत की कला एवं संस्कृति के प्रतीक बन कर उभरे भारत हस्तशिल्प महोत्सव का मंगलवार को कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना में रंगारंग शुभारंभ हुआ। महोत्सव का शुभारंभ जगन्नाथपुरी के प्रधान पुजारी स्वामी मधुसूदन सिंगारी और विशिष्ट अतिथि अयोध्याधाम के महंत आचार्य बाल मुकंद महाराज ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह ने सभी का अभिनंदन किया।उन्होंने बताया कि भारत महोत्सव- 2021 की थीम आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम होगी।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने हमारी संवाददाता दीपशिखा के साथ बातचीत में बताया कि भारत हस्तशिल्प महोत्सव की थीम आत्म निर्भर भारत की ओर एक कदम है। भारतीय संस्कृति को अपने आंचल में समेटे भारत हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारंभ एक अलग अंदाज में किया

उन्होंने बताया कि हमने भारत हस्तशिल्प महोत्सव का शुभारंभ मेले ठेले एवं महोत्सव की परंपरागत परिपाटी से हट कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शंख ध्वनियों के साथ किया। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here