भारत हस्तशिल्प महोत्सव : आईये हुजूर, यहां सब कुछ मिलेगा

आपको बता दें कि भारत महोत्सव प्रदेश सरकार द्वारा प्रद्युत कोविड-19 के नियमों का भी पालन किया जा रहा है महोत्सव में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों का गेट पर टेंपरेचर चेक करने के बाद सेनिटेशन करके ही प्रवेश दिया जा रहा है।

0
555

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में  30 नवंबर से 14 दिसंबर तक चलने वाले 15 दिवसीय भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2021 का शुभारंभ मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कांशीराम स्मृति उपवन आशियाना लखनऊ में किया गया।

भारत महोत्सव 2021 की आत्म निर्भर भारत की ओर एक कदम है 28 राज्यों 8 केंद्र शासित प्रदेशों की कला संस्कृति के प्रतीक भारत हस्तशिल्प महोत्सव में उत्तर प्रदेश समेत बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र उत्तराखंड, पंजाब, उड़ीसा, मध्य प्रदेश गुजरात, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गोवा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेशै के स्टॉल लगे हैं।

भारत हस्तशिल्प महोत्सव में असम, मेघालय, मणिपुरम, तमिलनाडु, एवं केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान, निकोबार, दादर, नगर, हवेली, दमन, और दीव लक्षद्वीप, चंडीगढ़, दिल्ली, और पौडिचेरी की कला संस्कृति पर्यटन हस्तशिल्प देसी उत्पाद वस्तु, फर्नीचर, मसाले, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, सहित अन्य चीजों के स्टॉल आकर्षित का केंद्र है।

आपको बता दें कि भारत महोत्सव प्रदेश सरकार द्वारा प्रद्युत कोविड-19 के नियमों का भी पालन किया जा रहा है महोत्सव में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों का गेट पर टेंपरेचर चेक करने के बाद सेनिटेशन करके ही प्रवेश दिया जा रहा है।

भारत हस्तशिल्प महोत्सव का उद्घाटन जगन्नाथपुरी के मुख्य पुजारी और अयोध्या धाम के आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शंख ध्वनियों के साथ किया। इसके उपरांत कलाकारों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गायत्री वंदना नृत्य हुआ और नृत्य कलाकारों ने अपनी कला से लोगों के समक्ष कहानी प्रस्तुत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here