पराग : CEO बने लेकिन फॉलोअर घटे

ऐसे लोगों की संख्या कम नहीं रही कि जो पराग अग्रवाल के ट्विटर के नए सीईओ बनने से इसको जोड़ने लगे और कहने लगे कि उन्होंने यह जिम्मेदारी संभालते ही नीतियों में कुछ बदलाव कर दिया है जिसके चलते यह सब हो रहा है।

0
532

लखनऊ / दिल्ली / न्यूयार्क। देर शाम ट्विटर से जुड़े लोगों के सामने अजीब स्थिति पैदा हो गई. दरअसल ऐसा शायद पहली बार हुआ होगा कि किसी के सैकड़ों फॉलोअर्स घट गए तो किसी के हजारों फॉलोअर्स कम कर दिए गए और लोग ट्वीट करके इसकी शिकायत करने लगे।

ऐसे लोगों की संख्या कम नहीं रही कि जो पराग अग्रवाल के ट्विटर के नए सीईओ बनने से इसको जोड़ने लगे और कहने लगे कि उन्होंने यह जिम्मेदारी संभालते ही नीतियों में कुछ बदलाव कर दिया है जिसके चलते यह सब हो रहा है।

जहां ट्विटर से जुड़े लोगों के फॉलोअर्स कम हो रहे थे तो वहीं कुछ लोगों के ब्लूटिक भी उड़ गए तो वह हैरान रह गए कि कितनी मुश्किल से तो ब्लूटिक मिला था आखिर यह सब क्या हुआ? लोग शिकायत करने लगे कि क्यों कंपनी ने ब्लूटिक वापस ले लिया।

हालांकि बाद में सब कुछ सामान्य हो गया और जिनके सैकड़ों हजारों फॉलोअर्स गए थे उनके फॉलोअर्स वापस आ गए. ऐसा आखिर किस वजह से हुआ इसका अभी तक भी पता नहीं चल सका है लेकिन इतना जरूर है कि बीती शाम ट्विटर ने लोगों की नींद ज़रूर उड़ा दी थी. लोग देर रात तक एक दूसरे को फोन करके इसका कारण जानने का प्रयास करते रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here