आ गई किताब, सदन में विधायक कैसे बोलें!

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने पुस्तक के बारे में कहा कि देश की सभी विधानसभा के सदस्यों को संसदीय प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने में यह पुस्तक उपयोगी साबित होगी I

0
691

लखनऊ / भोपाल । मध्यप्रदेश विधानसभा (MP Assembly) के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ( Awadhesh Pratap Singh) ने अपनी स्वलिखित पुस्तक “विधानमंडल पद्धति एवं प्रक्रिया” की प्रति उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को भेंट की।

इस अवसर पर श्री महाना ने कहा कि पहली बार मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव द्वारा लिखी गई इस पुस्तक में प्रश्नकाल स्थगन और शून्यकाल के दौरान विधानसभा सदस्य अपनी बात को कैसे रखें, इस बात का विशेष रूप से उल्लेख किया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने पुस्तक के बारे में कहा कि देश की सभी विधानसभा के सदस्यों को संसदीय प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने में यह पुस्तक उपयोगी साबित होगी I

आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा में 83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। उसी सम्मेलन में  उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष  सतीश महाना को पुस्तक भेंट की गई I

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here