लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एक अनोखे अंदाज में!

लखनऊ के मानस नगर कृष्णा नगर में शनिवार को अइयो डोसा पॉइंट और माँ सन्तोसी डिपार्टमेंटल स्टोर के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

0
398

लखनऊ  ।  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भक्तों ने देश भर के कृष्ण मंदिरों में मध्यरात्रि समारोह में हिस्सा लिया। मथुरा में भक्तों को ‘हरे राम हरे कृष्ण’ की धुन पर नाचते हुए देखा गया। इसी कड़ी में लखनऊ के मानस नगर कृष्णा नगर में शनिवार को अइयो डोसा पॉइंट और माँ सन्तोसी डिपार्टमेंटल स्टोर के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म आधी रात को हुआ था। जन्माष्टमी पर मध्यरात्रि अनुष्ठान के बाद विशेष प्रसाद का वितरण किया जाता है।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ साथ देश की राजधानी दिल्ली के इस्कान मंदिर में मध्यरात्रि समारोह के हिस्से के रूप में विशेष अनुष्ठान किए गए। समारोह की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में कृष्ण जन्माष्टमी पर मध्यरात्रि समारोह के बीच दही हांडी में हिस्सा लिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर का दौरा किया। आदित्यनाथ ने कहा, ‘परित्राणाय साधुं विनाशय चा दुष्कृताम’, भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं हमारे विचारों, कार्यों और हमारी दृष्टि को प्रेरित करती हैं।

‘भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। उन्हें कन्हैया, कान्हा, लड्डू गोपाल, वासुदेव, माखन चोर और द्वारिकाधीश आदि नाम से भी जाना जाता है। यह दिन ज्यादातर पश्चिमी कैलेंडर के अनुसार अगस्त या सितंबर के महीने में आता है।

इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन-पुनीत अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय श्रीकृष्ण!’

LEAVE A REPLY