बिहार Information and PR टीम UP सूचना निदेशालय पर फ़िदा

बिहार Information and PR टीम उत्तर प्रदेश की जनसंपर्क व्यवस्था से प्रभावित हुई बिहार सरकार की सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय ने उत्तर प्रदेश के सूचना प्रबंधन मॉडल को अनुकरणीय बताया।

0
21
This is the information and Public Relations Directorate building named Pandit Deendayal Upadhyay Bhawan, Lucknow
सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय, लखनऊ

लखनऊ (राज्य मुख्यालय)। उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी नीतियों एवं शासन की प्राथमिकताओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की व्यवस्था ने अब अन्य राज्यों का भी ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बिहार Information and PR विभाग के अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम ने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग निदेशालय का अध्ययन भ्रमण किया। इस दौरान बिहार सरकार के अधिकारियों ने विभाग की कार्यप्रणाली, नवाचारों, मीडिया प्रबंधन और जनसंचार तंत्र का गहन अध्ययन किया।

Building of IPRD, Patna
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पटना (बिहार सरकार)

भ्रमण के दौरान बिहार Information and PR टीम ने उत्तर प्रदेश के निदेशक सूचना श्री विशाल सिंह से शिष्टाचार भेंट की तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनसंपर्क अभियानों की जानकारी प्राप्त की। बिहार से आए अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में प्रचार-प्रसार की सुव्यवस्थित व्यवस्था, मीडिया समन्वय और त्वरित सूचना प्रसारण प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में जनसंपर्क के क्षेत्र में उल्लेखनीय और प्रभावी कार्य हुआ है, जिससे उन्हें कई नए अनुभव प्राप्त हुए हैं।

बिहार Information and PR के अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकसित कई व्यवस्थाएं बिहार राज्य के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो सकती हैं। उन्होंने इन व्यवस्थाओं का अध्ययन कर उन्हें अपने राज्य में लागू करने की संभावनाओं पर विशेष रुचि दिखाई। अध्ययन भ्रमण के दौरान टीम ने निदेशालय के समाचार एवं मीडिया कवरेज प्रभाग, पत्रकार कल्याण एवं नीतिगत प्रभाग, क्षेत्रीय एवं ग्रामीण पहुंच प्रभाग, रचनात्मक एवं प्रदर्शनी प्रभाग, आउटडोर एवं सांस्कृतिक प्रचार प्रभाग तथा स्थापना एवं वित्त प्रभाग का विस्तृत निरीक्षण किया।


LOGO of IPRD, Government of Bihar
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के अधिकारियों ने प्रत्येक प्रभाग की कार्यप्रणाली, दायित्वों और कार्य निष्पादन की प्रक्रिया की जानकारी बिहार Information and PR की टीम को दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास परियोजनाओं और महत्वपूर्ण निर्णयों को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया सहित विभिन्न संचार माध्यमों का प्रभावी उपयोग कर रहा है।

बिहार Information and PR की टीम ने विशेष रूप से समाचार संकलन, प्रेस विज्ञप्तियों के निर्गमन, मीडिया समन्वय, डिजिटल संचार तथा तथ्यपरक एवं त्वरित सूचना प्रसारण प्रणाली का अध्ययन किया। इसके अतिरिक्त पत्रकार कल्याण योजनाओं, मान्यता व्यवस्था तथा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ समन्वय तंत्र की भी जानकारी प्राप्त की गई।

LOGO of information and Public Relations Directorate, Government of UP
उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय, लखनऊ

रचनात्मक एवं प्रदर्शनी समूह द्वारा तैयार प्रचार सामग्री, दृश्य-श्रव्य माध्यमों के उपयोग तथा सांस्कृतिक एवं लोककलाओं के माध्यम से संचालित जनजागरूकता अभियानों ने भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया। बिहार की टीम ने उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की कार्यशैली को व्यवस्थित, नवाचारपूर्ण और परिणामोन्मुख बताते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विकसित यह मॉडल अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणादायी और अनुकरणीय है।

Click here for related news

For more updates follow on X

LEAVE A REPLY