लखनऊ। भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत होती दिख रही है। बिहार के समस्तीपुर से आने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भारतीय सीनियर टी20 टीम में पहली बार जगह मिली है। बीसीसीआई ने जून-जुलाई 2026 में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज तथा एशियन गेम्स के लिए उन्हें (Vaibhav in Team India) में शामिल किया है। यदि वैभव को डेब्यू (Debut) का मौका मिलता है तो वह 15 साल 71 दिन की उम्र में भारत के सबसे युवा पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बन जाएंगे और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।
27 मार्च 2011 को जन्मे वैभव सूर्यवंशी लेफ्ट-हैंडेड ओपनिंग बल्लेबाज (Left hand opening Batsman) हैं। वह बिहार की घरेलू टीम और आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने बहुत कम उम्र में क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत आगरकर ने उन्हें “गेम-चेंजर” बताते हुए भविष्य का बड़ा खिलाड़ी (Vaibhav in Team India) माना है।
अजीत अगरकर के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा है कि वैभव सूर्यवंशी ने हमें मजबूर कर दिया कि हम उसे Vaibhav in Team India चुनें। बता दें कि आईपीएल 2026 में वैभव का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। लगभग 237 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। इस दौरान 72 छक्के जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्हें आईपीएल एमवीपी, इमर्जिंग प्लेयर, हाईएस्ट स्ट्राइक रेट और सुपर सिक्सेस जैसे अवॉर्ड भी मिले।

वैभव ने अंडर-19 विश्व कप 2026 में भी भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। फाइनल में 175 रन की शानदार पारी खेलने के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। हालांकि उनकी उम्र को लेकर सवाल उठे थे, लेकिन बीसीसीआई ने बोन टेस्ट समेत सभी प्रक्रियाओं के बाद उनकी उम्र को प्रमाणित किया। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजर उनके संभावित डेब्यू (Vaibhav in Team India) पर टिकी है। For more updates follow on X

































