बिजावर :भाजपाई दे रहे कॉग्रेसी प्रत्याशी का साथ

बिजावर विधानसभा क्षेत्र में हजारों भाजपाई खुलकर कांग्रेस प्रत्याशी चरण सिंह यादव का साथ दे रहे हैं। क्षेत्र के कॉग्रेसी समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। 

0
203

लखनऊ /भोपाल। बिजावर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार चरण सिंह यादव को मिल रहा अपार समर्थन: सटई में कांग्रेस नेता राजेश शर्मा, नगर परिषद सटई के पूर्व अध्यक्ष बाला प्रसाद पटेल सहित सैकड़ो समर्थकों के साथ किया जनसंपर्क

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में छतरपुर जिले की 52.बिजावर विधानसभा क्षेत्र सबसे हॉट सीट मानी जा रही है, कांग्रेस प्रत्याशी चरण सिंह यादव को जबरदस्त जल समर्थन मिल रहा है l सटई में कांग्रेस नेता राजेश शर्मा, नगर परिषद सटई के पूर्व अध्यक्ष बाला प्रसाद पटेल सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एक साथ जनसंपर्क कर कांग्रेस के लिए वोट मांगे l उनके साथ महिलाओं की फौज लेकर नगर परिषद सटई की अध्यक्ष श्रीमती माया राजेश शर्मा ने भी कांग्रेस के लिए बोट मांगे और पंजा पर अपना मत देकर कांग्रेस उम्मीदवार चरण सिंह यादव को जितने की अपील भी की l इतना ही नहीं इस सीट पर हजारो भाजपाई कांग्रेस उम्मीदवार चरण सिंह यादव साथ दे रहे हैं l यही कारण है कि बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कांग्रेस प्रत्याशी चरण सिंह यादव के समर्थन में दिखाई दे रहे हैं । आने वाली 17 तारीख को लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार भारी वोटो से कांग्रेस को विजई बनाना है l इस सीट पर कांग्रेस का पूरा संगठन, पिछड़ा और दलित एक साथ पूरी कर्तव्य निष्ठा से लगे हुए हैं, जिसका कांग्रेस प्रत्याशी चरण सिंह यादव को भरपूर लाभ मिल रहा है l जनता में जबरदस्त उत्साह है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here