Tiffin कार्यक्रम में मंत्री बोले, हर भारतीय का सम्मान बढ़ रहा

मंत्री श्री शर्मा जी ने कहा कि आज हम लोग Tiffin Program के लिए अपने घर का बना हुआ खाना लाकर अपने कार्यकर्ता, भाई-बहनों के साथ एकत्रित हुए। टिफिन में कोई पूडी लाया, कोई सब्जी लाया, तो कोई खीर लाया। हमें यही नहीं पता कि हमने किसका भोजन किया और हमारा भोजन किसने किया।

0
220

लखनऊ (राज्य मुख्यालय)। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा  ने  लखनऊ के चिनहट स्थित उत्कर्ष पब्लिक स्कूल में पार्टी द्वारा आयोजित Tiffin बैठक में भाग लिया उन्होंने कार्यकर्ताओं से  कहा कि सामूहिकता हमारे संगठन और वरिष्ठ नेताओं ने हमें सिखाया है इसी भावना के अनुरूप हम लोग टिफिन बैठक के लिए एक साथ एकत्रित हुए हैं। उन्होंने Tiffin बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा और केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियां भी गिनायीं।

श्री शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया माननीय प्रधानमंत्री जी के लीडरशिप व कार्यों की सराहना कर रही है और उनके नेतृत्व कौशल को स्वीकार भी कर रही है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए ही नहीं, बल्कि प्रवासी भारतीयों के लिए भी गौरव की बात है कि आज प्रत्येक भारतीय को पूरी दुनिया में सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा। कहा कि भारतीयता के प्रति वैश्विक धारणा को बदलने का कार्य माननीय मोदी जी ने अपने कुशल नेतृत्व से किया है, जिसका वैश्विक जनमानस में सदियों तक प्रभाव रहेगा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और हमारे नेताओं विशेष रूप से माननीय प्रधानमंत्री जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी और संगठन के पुरोधा और पूर्वजों की यह भावना रही है कि हमारे संगठन के अंदर सामूहिकता का, सद्भावना का और सहभागिता (Tiffin Program) का प्रचार हो, उसकी भावना हमारे अंदर उतरे और इसीलिए हम अपने संगठन के सभी कार्यक्रमों में “ॐ सहनाववतु, सह नौ भुनक्तु, सह वीर्यं करवाव है, तेजस्वि नावधीतमस्तु मा विद्विषाव है” का प्रचार करते हैं। इस मंत्र को सिर्फ हम कहते ही नहीं बल्कि अपने आचरण में उतारने, जीवन में आत्मसात करने के साथ ही अपनी भावना का भाग बनाते हैं। (BJP से संबंधित खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें) 

मंत्री श्री शर्मा जी ने कहा कि आज हम लोग Tiffin Program के लिए अपने घर का बना हुआ खाना लाकर अपने कार्यकर्ता, भाई-बहनों के साथ एकत्रित हुए। टिफिन में कोई पूडी लाया, कोई सब्जी लाया, तो कोई खीर लाया। हमें यही नहीं पता कि हमने किसका भोजन किया और हमारा भोजन किसने किया। पेट भी भर गया और मन भी भर गया। यह एक सामूहिकता की मुहिम है, जो मन को संतुष्ट करती है, इसका कोई जवाब नहीं है, कोई जोड़ नहीं है।

मंत्री जी ने कहा कि ऐसी प्रेरणा देने के लिए मैं अपने सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देता हूं। साथ में हम अपने क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला जी को और यहां के पार्षद अरुण जी को और उनकी धर्मपत्नी जो पूर्व पार्षद है, अपने मंडल के अध्यक्ष कमल पांडे जी, सभी पार्षदगण, पार्टी और संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पुरोधाओं के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस कार्यक्रम में हमारे साथ सहभागिता की। साथ ही उनके घर वालों को और गृहणियों को भी हृदय से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने टिफिन के लिए तैयारी की है और साथ में इस स्कूल के आयोजक नरेन्द्र श्रीवास्तव जी को भी धन्यवाद करता हूं।

Tiffin Program के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर जी, विधायक बक्शी का तालाब श्री योगेश शुक्ला जी, चिनहट प्रथम वार्ड के पार्षद श्री अरुण राय, मंडल अध्यक्ष श्री कमल पांडेय, पूर्व पार्षद स्नेहलता जी, पार्षद शैलेन्द्र वर्मा जी, पार्षद संतोष राय जी, पार्षद हरीश द्विवेदी की, पार्षद अरविंद यादव जी, पार्षद शशि गुप्ता जी, नरेंद्र श्रीवास्तव व नवीन राय जी मौजूद रहे। For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY