KMC Language University ने अधूरी तैयारियों के साथ NAAC प्रस्तुति दी

Chancellor ने KMC Language University की भाषा आधारित प्रकृति को ध्यान में रखते हुए स्किल कोर्सेज में शॉर्टहैंड और टाइपिंग जैसे कौशल विकास कार्यक्रम जोड़ने का सुझाव दिया।

0
235

लखनऊ (राज्य मुख्यालय)। राजधानी स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC Language University) ने पहली बार नैक ग्रेडिंग के लिए एसएसआर रिपोर्ट दाखिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज राजभवन में कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय की नैक मूल्यांकन संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा विश्वविद्यालय की नैक कमेटी ने सातों क्राइटेरिया पर आधारित प्रस्तुतिकरण दिया, जिस पर विस्तार से चर्चा हुई और सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

Chancellor ने विश्वविद्यालय को प्रत्येक क्राइटेरिया में मजबूत और प्रभावी प्रस्तुतिकरण तैयार करने के निर्देश दिए। क्राइटेरिया-1 के तहत KMC Language University की भाषा आधारित प्रकृति को ध्यान में रखते हुए स्किल कोर्सेज में शॉर्टहैंड और टाइपिंग जैसे कौशल विकास कार्यक्रम जोड़ने का सुझाव दिया गया। वहीं क्राइटेरिया-2 की समीक्षा के दौरान एक जैसी तस्वीरों के बजाय विविध गतिविधियों के फोटो शामिल करने तथा विद्यार्थियों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही छात्रों की शिकायतों के त्वरित समाधान और उनकी व्यक्तिगत समस्याओं पर भी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा गया।

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने भाषा विश्वविद्यालय से naac की तैयारियों के लिए दिशा निर्देश दिए
कुलाधिपति भाषा विश्वविद्यालय की टीम को दिशा निर्देश देते हुए

क्राइटेरिया-3 के अंतर्गत Chancellor ने शोध कार्यों और एक्सटेंशन गतिविधियों के प्रस्तुतिकरण में व्यापक सुधार के निर्देश दिए तथा विश्वविद्यालय को शोधार्थियों के वास्तविक और उच्च गुणवत्ता वाले फोटो शामिल करने, पेटेंट संबंधी जानकारी को सही रूप में प्रस्तुत करने तथा विश्वविद्यालय (विश्वविद्यालयों की खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें) परिसर के बाहर संचालित गतिविधियों के चित्र जोड़ने को कहा साथ ही वृक्षारोपण अभियान को बड़े स्तर पर संचालित करने और उसमें ग्रामीण महिलाओं, विद्यार्थियों एवं बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए ।

समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय क नैक टीम को एक समान प्रारूप में कार्य करने और बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। पुस्तकालय में उच्च गुणवत्ता की पुस्तकों का संग्रह बढ़ाने, अन्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के साथ एमओयू करने तथा विद्यार्थियों को ऑनलाइन पुस्तक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। आईटी पॉलिसी में संशोधन करने और क्राइटेरिया-4 में विश्वविद्यालय के म्यूजियम का विवरण जोड़ने को कहा गया।

KMC Language University team presents the preparation of NAAC before Governor
कुलाधिपति ने भाषा विश्वविद्यालय के NAAC तैयारियों की समीक्षा की

क्राइटेरिया-5 में स्टूडेंट सपोर्ट एंड प्रोग्रेस के तहत यूनिफॉर्म सिविल कोड, राष्ट्रीय विकास और समसामयिक विषयों पर कार्यशालाएं एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित करने के सुझाव दिए गए। इसके अलावा KMC Language University के पिछले पांच वर्षों के विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने और मुख्य मार्ग से विश्वविद्यालय तक जाने वाली सड़क को पक्का कराने की भी बात कही गई।

बैठक में KMC Language University की सामाजिक गतिविधियों और वेस्ट प्रैक्टिस को भी विशेष महत्व दिया गया। आंगनवाड़ी किट वितरण, कुपोषित और टीबी ग्रस्त बच्चों को गोद लेकर उनके स्वास्थ्य सुधार, गोद लिए गांवों में जागरूकता अभियान और बाल पाठशाला जैसी गतिविधियों को एसएसआर रिपोर्ट में प्रमुखता से शामिल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही इन गतिविधियों के वीडियो क्लिप तैयार कर हाइपर लिंक के माध्यम से प्रस्तुत करने को कहा गया। अंत में विश्वविद्यालय की टीम को नैक के उच्चतम ग्रेड प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ पूरी प्रतिबद्धता से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया गया। For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY