मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मैंने नेताजी के साथ काम किया : प्रेम प्रकाश

ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि नेता जी प्रदेश के किसानों व गरीबों की  हर संभव मदद  के लिए सदैव खड़े रहते थे। आज देश ने एक जमीन से जुड़े हुए नेता को खो दिया है। देश और प्रदेश की राजनीति में एक ऐसे नेता का निधन हुआ जिसकी कमी  हमेशा रहेगी।

0
376

लखनऊ / देवरिया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं भारतीय राजनीति में अपनी विशिष्ट राजनैतिक शैली रखने वाले मुलायम सिंह यादव के निधन पर देश प्रदेश से नेताओं कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री एवं देवरिया के बरजह विधानसभा सीट के पूर्व विधायक ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

श्री सिंह ने मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि माननीय नेता जी समाजवादी विचारधारा के सशक्त नेता थे। मै बहुत सौभाग्यशाली हूँ कि मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला, मै उनको बहुत करीब से जानता हूँ। मुलायम सिंह यादव जी एक अच्छे नेता होने के साथ-साथ मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे, वे हमेशा पक्ष और विपक्ष दोनों का सम्मान करते थे।

ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह, पूर्व विधायक

ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि नेता जी प्रदेश के किसानों व गरीबों की  हर संभव मदद  के लिए सदैव खड़े रहते थे। आज देश ने एक जमीन से जुड़े हुए नेता को खो दिया है। देश और प्रदेश की राजनीति में एक ऐसे नेता का निधन हुआ जिसकी कमी  हमेशा रहेगी। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के उनके परिजनों व समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि  ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

LEAVE A REPLY