आत्म निर्भर भारत की ओर प्रेरित करता उच्च प्राथमिक विद्यालय सालेहपुर कोटला

विद्यालय की प्रधान अध्यापिका शाज़िया उस्मानी ने News DON से बात करते हुए बताया कि प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने पूरे मनोयोग के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि कक्षा 6,  एवं 8 के बच्चों ने विज्ञान से सम्बंधित मॉडल्स एवं चार्ट बनाये साथ ही साथ विभिन प्रकार के टी एल एम भी बनाये गये।

0
692

लखनऊ /हापुड़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए मेक इन इंडिया के कार्यक्रम को तेजी से बढ़ाना होगा। इसके लिए स्कूलों के बच्चों में वैज्ञानिक रुचि ( Scientific Temperament) का विकास करना होगा।  उच्च प्राथमिक विद्यालय सालेह्पुर कोटला में शनिवार को कला एवं विज्ञान की प्रदर्शनी लगाई गई।

विद्यालय की प्रधान अध्यापिका शाज़िया उस्मानी ने News DON से बात करते हुए बताया कि प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने पूरे मनोयोग के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि कक्षा 6,  एवं 8 के बच्चों ने विज्ञान से सम्बंधित मॉडल्स एवं चार्ट बनाये साथ ही साथ विभिन प्रकार के टी एल एम भी बनाये गये।

प्रदर्शनी में कक्षा 8 के ज़ीशान ने सौर ऊर्जा से जलने वाले बल्ब का क्रियाशील मॉडल बनाया तो वहीं छात्र शावेज़ ने हाईड्रॉलिक पम्प का क्रियाशील मॉडल बनाया। बच्चों द्वारा गणित के भी चार्ट और मॉडल बनाये गये।

आपको बताते चलें कि उच्च प्राथमिक विद्यालय सालेहपुर कोटला के छात्र छात्राओं में प्रदर्शनी के लिए बहुत उत्सुकता देखी गई हर एक छात्र अपने हुनर का प्रदर्शन करना चाहता था जिसे विद्यालय प्रबंधन ने पूरा अवसर प्रदान कर बच्चों की हौसलाअफजाई की। कक्षा 7 की छात्राएँ मेनाज़ ,अनोखी ,सानिया और सोफिया ने हाथ से फूल और गुल्दस्ते बनाये।

विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों द्वारा शिक्षकों एवं छात्रों के इस प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में पारुल शर्मा का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here