Alert रहें, पर्व त्योहार आने वाले है :CM Yogi

रामलीला आयोजनों को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री ने देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों में प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन (Aleet) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

0
345

लखनऊ (राज्य मुख्यालय)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए प्रदेश के सभी मंडल, जोन, रेंज, पुलिस कमिश्नरेट और जनपद स्तर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और इसके बाद विजयादशमी, दशहरा, वाल्मीकि जयंती, बारावफात, दीपावली तथा छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व आने वाले हैं। ऐसे में पूरे प्रदेश में 24×7 अलर्ट मोड (Alert) में कार्य करने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भारी भीड़ रहती है, इसलिए पुलिस को Alert, फुट पेट्रोलिंग बढ़ानी चाहिए तथा महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति में अनावश्यक कटौती न हो और तय रोस्टर के अनुसार गांवों एवं शहरों में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रदेश, कमिश्नरी और रेंज स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने प्रतिमा स्थापना और विसर्जन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में परंपरागत रूप से 44 हजार से अधिक स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होती हैं। पूजा समितियों से संवाद बनाकर प्रतिमाओं की स्थापना सुरक्षित स्थानों पर कराने और यातायात व्यवस्था प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए गए। विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर Alert रहने तथा अस्थायी तालाबों के निर्माण की व्यवस्था करने को भी कहा गया। संबधित खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें। 

रामलीला आयोजनों को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री ने देर रात तक चलने वाले कार्यक्रमों में प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन (Aleet) सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाए और शरारती बयान देने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।

मुख्यमंत्री ने ड्रग माफिया, गौ-तस्करों, शराब माफिया, खनन माफिया और भू-माफियाओं के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के निर्देश दिए। विशेष रूप से अवैध खनन के मामलों में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर संपत्तियां जब्त करने और 10 दिन के भीतर प्रभावी कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना को छोटा समझकर नजरअंदाज न किया जाए तथा संवेदनशील मामलों में वरिष्ठ अधिकारी Alert होकर तथा स्वयं मौके पर पहुंचकर नेतृत्व करें। For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY