प्रधाननमंत्री अपनी तीन दिवसीय यात्रा के लिए आज जापान के लिए रवाना हो चुके है, प्रधानमंत्री यह दौरा दोनों देशों के बीच असैन्य परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर के अलावा व्यपारिक दृष्टिकोण को देखते हुए अहम है| साथ ही सुरक्षा को बढ़ाने के पहलुओं पर भी चर्चा होने की संभावना नजर आ रही है| यह नरेंद्र मोदी की दूसरी यात्रा है वह शिंजो अबे के साथ वार्षिक शिखर सम्मलेन बैठक करेंगे साथ ही जापान के सम्राट के साथ मिलकर टोक्यो में एक खास मुलाकात भी करेंगे, इस यात्रा को कुछ खास पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जायेग| विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता विकास स्वरुप ने ट्वीट करके बताया कि पूर्व की ओर यात्रा शुरू| टोक्यो रवाना हुए पीएम मोदी टोक्यो से अबे के साथ प्रसिद्ध शिंकनसेन बुलेट ट्रेन के जरिये कोबे जायेंगे| इस बुलेट ट्रेन की तकनीक का इस्तेमाल मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेलवे में किया जायगा। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री वहां जायेंगे जहा उच्च गति से चलने वाली रेल गाड़ियों का निर्माण किया जाता है| पीएम मोदी ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा है कि, ” मैं व्यापार एवं निवेश संबंधों को और मजबूत करने के तरीके की तलाश करने के लिए भारत एवं जापान के शीर्ष व्यापारिक नेताओं के साथ विस्तृत वार्ता करूंगा।
Latest Updates
प्लॉट मकान रजिस्ट्री में खत्म होने जा रहा कोर्ट कचहरी का झंझट!
लखनऊ (राज्य मुख्यालय) ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने रविवार को स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभाग को...
PCS to IAS…यूपी के अधिकारियों की DPC 10 जून को
लखनऊ /नई दिल्ली। दिल्ली में 10 जून को होने वाली विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में उत्तर प्रदेश के 33 पीसीएस अधिकारियों को...
कॉकरोच जनता पार्टी: नया आंदोलन या राजनीतिक प्रयोग?
लखनऊ /नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश के एक कथित टिप्पणी से सोशल मीडिया पर उभरी कॉकरोच जनता पार्टी के दिल्ली के जंतर-मंतर पर...
































