PCS to IAS…यूपी के अधिकारियों की DPC 10 जून को

वर्ष 2025 चयन के लिए होने वाली DPC (PCS to IAS) को बेहद अहम माना जा रहा है। नियुक्ति विभाग ने संबंधित अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, ACR और अन्य दस्तावेज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

0
17
PCS to IAS promotion DPC LOGO
PCS to IAS DPC symbolic figure

लखनऊ /नई दिल्ली। दिल्ली में 10 जून को होने वाली विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में उत्तर प्रदेश के 33 पीसीएस अधिकारियों को (PCS to IAS) भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) कैडर में पदोन्नति मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। केंद्र सरकार ने चयन वर्ष 2025 के लिए उत्तर प्रदेश को प्रमोशन कोटे के तहत 33 पद आवंटित किए हैं। इसके बाद राज्य के नियुक्ति विभाग ने संभावित अधिकारियों की वार्षिक गोपनीय प्रविष्टियां (ACR) और सेवा अभिलेख जुटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश में SDM अधिकारीयों के तबादलों की खबर के लिए यहाँ क्लिक करें। 

सूत्रों के अनुसार इस बार IAS प्रमोशन के लिए पदों की संख्या बढ़ने से 2010, 2011 और 2012 बैच के पीसीएस अधिकारियों में उत्साह है। वर्ष 2010 बैच में कुल आठ अधिकारी हैं, जबकि 2011 बैच में 21 अधिकारी शामिल हैं। दोनों बैचों की कुल संख्या 29 होती है। ऐसे में चार पद रिक्त बचने की संभावना है, जिससे 2012 बैच के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रमोशन का अवसर मिल सकता है।

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए (PCS to IAS) पहले 27 रिक्तियों पर DPC (विभागीय पदोन्नति समिति) प्रक्रिया शुरू की थी, जिसमें 18 पुराने रिक्त पद और नौ नए पद शामिल थे। इसके बाद जनवरी 2026 में उत्तर प्रदेश में IAS कैडर स्ट्रेंथ (Strength) 652 से बढ़ाकर 683 किए जाने के बाद अतिरिक्त पदों का रास्ता खुल गया। अप्रैल 2025 में 2008 और 2010 बैच के अधिकारियों के लिए DPC आयोजित की गई थी, लेकिन कुछ आपत्तियों और तकनीकी कारणों से प्रक्रिया में देरी हुई। बाद में करीब 22 अधिकारियों को IAS पदोन्नति मिल चुकी है।

वर्ष 2025 चयन के लिए होने वाली DPC (PCS to IAS) को बेहद अहम माना जा रहा है। नियुक्ति विभाग ने संबंधित अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, ACR और अन्य दस्तावेज संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। UPSC की जांच और DPC की संस्तुति के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

PCS to IAS Promotion symbolic LOGO
प्रतीकात्मक चित्र

प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि इस बार बड़ी संख्या में पीसीएस अधिकारियों को IAS कैडर में शामिल (PCS to IAS) किए जाने से प्रदेश प्रशासन को अनुभवी अफसर मिलेंगे। आमतौर पर पीसीएस अधिकारियों को 20 वर्ष या उससे अधिक सेवा के बाद IAS में पदोन्नति मिलती है, हालांकि यह प्रक्रिया बैच, रिक्तियों और वरिष्ठता पर निर्भर करती है। फिलहाल प्रदेश के कई वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की निगाहें 10 जून को दिल्ली में होने वाली DPC बैठक पर टिकी हुई हैं, जहां से उनके प्रशासनिक करियर में बड़ा बदलाव तय हो सकता है। For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY