इस्तीफा : टॉक्यो ओलंपिक में लगातार 3 हार के बाद , भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच शोर्ड मारिन ने साथ छोड़ा

नीदरलैंड के पूर्व हॉकी खिलाड़ी शोर्ड मारिन को साल 2017 में भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच बनाया गया था। इसके बाद उन्हें पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया।

0
494

लखनऊ,  / दिल्ली। महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया है। कांस्य पदक मुकाबले में ब्रिटेन के खिलाफ मिली हार के बाद मारिन ने कहा कि टीम इंडिया के साथ ओलंपिक उनका आखिरी टूर्नामेंट था।

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने शुक्रवार को कहा कि ओलिंपिक खेलों में ब्रिटेन के खिलाफ कांस्य पदक का प्लेऑफ मुकाबला इस टीम के साथ उनकी आखिरी जिम्मेदारी थी। इस 47 वर्षीय कोच की देखरेख में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के चौथे स्थान पर रहने का श्रेय उनके प्रशिक्षण को दिया जा रहा है।

सूत्रों के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है कि शोर्ड मारिन और विश्लेषणात्म कोच जानेका शोपमैन दोनों को स्पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से कार्यकाल बढ़ाने की बात कही गई थी। लेकिेन हेड कोच ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। इस घटना से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटाआई को बताया कि शोपमैन आऩे वाले समय में भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हो सकते हैं।

नीदरलैंड के पूर्व हॉकी खिलाड़ी शोर्ड मारिन को साल 2017 में भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच बनाया गया था। इसके बाद उन्हें पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया। लेकिन 2018 आते-आते उन्हें फिर से महिला टीम का कोच बना दिया गया। अब तक का उनका कोचिंग करियर बेहतरीन रहा है।

आपकों बता दें कि उनके नेतृत्व भारतीय महिला टीम ने टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। शोर्ड कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते लागू प्रतिबंधों की वजह से बीते 16 महीनों से अपने घर नहीं जा पाए थे। उनके इस्तीफे की मुख्य वजह इसे माना जा रहा ।

LEAVE A REPLY