हौसला बुलंद कर, और रास्ते पर चल दे…

भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू के नेतृत्व में जरूरतमंदों को राशन किट वितरण का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज नगर के काली नगर कॉलोनी में जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की गई।

0
711

लखनऊ / गाजीपुर। वैश्विक महामारी कोरोना और देश दुनिया की तमाम दुखद खबरों के बीच सुखद बात ये है कि गाजीपुर की टीम रौज़ा का हौसला मानवीय मूल्यों के लिए दिन प्रति दिन बढता ही जा रहा है। भाजपा नगर उपाध्यक्ष अभिनव सिंह छोटू के नेतृत्व में जरूरतमंदों को राशन किट वितरण का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज नगर के काली नगर कॉलोनी में जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की गई।

राशन किट  वितरण के पश्चात मीडिया से बात करते हुए अभिनव सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व गाजीपुर के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा की प्रेरणा व आशीर्वाद से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह के हाथों से राशन किट वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि इस कोरोना महामारी के कारण जब विश्व के विकसित देशों की आर्थिक गतिविधियां चरमरा गई है वहां के जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ा है। हमारा देश भी कोरोना से प्रभावित हुआ है लेकिन सबके प्रयासों से हम इस महामारी से जल्द ही उबर जायेंगे।

श्री छोटू ने कहा कि ऐसी विपरीत परिस्थितियों में हमारा लक्ष्य है नगर के अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक टीम रौजा द्वारा राहत सामग्री एवं अन्य सहायता पहुंचाई जा सकें। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले कोरोना वारियर्स को साधुवाद देते हुए एक कविता की पंक्तियों के जरिए टीम रौज़ा की हौसला अफजाई की। 

“हौसले बुलंद कर, रास्ते पर चल दे
तुझे तेरा मुकाम मिल जाएगा।

अकेला तू पहल करके देख तो

काफिला खुद ब खुद बन जाएगा।। 

आज के राशन किट वितरण समारोह में मुख्य रूप भाजपा संवाद सेल के पूर्व जिला संयोजक विजय सिंह ,नीरज राय जी, हर्ष सिंह प्रिंस एवं लखनऊ के पत्रकार विवेक राय गांधी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY