काटे नहीं कटते, ये दिन ये रात.. कहनी थी तुझ से जो दिल की बात!

फिल्म |फोर्स-2| 18 नवंबर को रिलीज हो रही है| सोनाक्षी को पूरा भरोसा है कि जॉन के साथ फोर्स-2 का एक्शन सबको पसंद आएगा|

0
1113

लखनऊ / दिल्ली । काटे नहीं कटते ये दिन ये रात, आपको याद होगा कि फ़िल्म मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी पर यह गाना फिल्माया गया था| बालीबुड में आज तक इस गाने की धमक बरकरार है|

हाल ही में इसी तरह के कुछ जलवे अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फ़िल्म  फ़ोर्स-2 में बिखरने की कवायद की है। फ़ोर्स 2′ में …ओ जानिया.. मुखड़े पर इसे फिल्माया गया है| सोनाक्षी कहती हैं कि श्रीदेवी जी का काटे नहीं कटते…ये…दिन … रात… एक मिसाल है मैं अभी उसको रिप्लेस करने तक नहीं पहुंची हूँ|

उन्होंने कहा कि ….ओ जानिया.. को और अधिक शानदार तरीके से पेश किया गया है| पुराने वाले गाने में  जरा-सा ..अपडेट किया गया है| फिल्म |फोर्स-2| 18 नवंबर को रिलीज हो रही है| सोनाक्षी को पूरा भरोसा है कि जॉन के साथ फोर्स-2 का एक्शन सबको पसंद आएगा|

LEAVE A REPLY