प्रशासनिक अधिकारियों ने सहकार भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

राष्ट्रीय अधिवेशन के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम होना है। इस अवसर पर सहकार भारती राष्ट्रीय अधिवेशन की व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं

0
601

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । सहकार भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन की व्यवस्थाओं का जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने शनिवार को  अधिवेशन स्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पचपोर राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदय जोशी ने भी अधिवेशन स्थल पर पहुँचकर राष्ट्रीय अधिवेशन में होने वाली व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। अधिवेशन स्थल पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक कौशिक, लखनऊ के जिलाधिकारी  अभिषेक प्रकाश , नगर आयुक्त अजय द्विवेदी व राजकीय पालीटेक्निक के आला अधिकारियों ने भी  व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया तथा संगठन के पदाधिकारियों से कार्यक्रम का विवरण जाना। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने समस्त अधिकारियों को यथाशीघ व्यवस्थओं को पूरा करने के लिए निर्देशित किया।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ के राजकीय पॉलिटेक्निक में  17, 18 , 19 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है । जिसमें पूरे देश से लगभग 4000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश में पहली बार होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए कार्यकर्ता उत्साहित है और स्थानीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आपको विदित हो कि इस तीन दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह  करेंगे।

अधिवेशन के व्यवस्था सह प्रमुख डॉ अरुण सिंह ने बताया कि सहकार भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। इसी कड़ी में अयोध्या मार्ग के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में  रविवार को प्रातः 10:00 बजे से भूमिपूजन कार्यक्रम होना है। सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदय जोशी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री  संजय पाचपोर के साथ प्रदेश अध्यक्ष रामशंकर जायसवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन क्षेत्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण पात्रा प्रदेश संगठन प्रमुख राजदत्त पांडेय सह प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ विभाग के संयोजक हिरेंद्र मिश्रा समेत स्वागत समिति के सदस्यों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

राष्ट्रीय अधिवेशन के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम होना है। इस अवसर पर सहकार भारती राष्ट्रीय अधिवेशन की व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं भी उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। भूमिपूजन के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सभी कार्यकर्ता के साथ व्यवस्था संबंधी बैठक भी की जाएगी।  कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक संपन्न होगा। इसके बाद राष्ट्रीय पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके लिए अयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को कोरोना प्रोटोकॉल का साथ ही समय से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।

LEAVE A REPLY