NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीता

आपको बता दें कि  तीनों राउंड की मतगणना में कुल  3219 वोट थे. जिनकी वैल्यू 8,38,839 थी. इसमें से द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट मिले जिनकी कुल वैल्यू 5,77,777 थी। वहीं विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1058 वोट मिले जिनकी कुल वैल्यू 2,61,062 थी। 

0
279

लखनऊ / दिल्ली । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। उन्होंने तीसरे राउंड की गिनती में ही  राष्ट्रपति चयन के लिए जरूरी 50 फीसदी वोट पा लिये हैं।

तीसरे राउंड के वोटों की गिनती में कुल वोट 1,333 थे। जिनकी वैल्यू 1,65,664 थी. इसमें से मुर्मू को 812 वोट मिले. वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।

LEAVE A REPLY