शिक्षक और अभिभावक संघ की बैठक संपन्न

प्रस्ताव में कहा गया कि विद्यालय की संरचना में एवं अन्य कार्यों में पुरातन छात्रों का भी सहयोग किया जाए जिससे विद्यालय को अच्छा वातावरण प्राप्त हो सके। इसके अलावा बैठक में यह तय हुआ कोई भी छात्र मोटरसाइकिल से या मोबाइल लेकर स्कूल नहीं आएगा ऐसी स्थिति में छात्र को स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा ।

0
591

लखनऊ  / बहराइच  । जिले का अग्रणी इंटरकालेज सर्वोदय इंटरकालेज में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रांगण में संपन्न हुई उक्त बैठक में अभिभावकों ने सर्वसम्मति से श्री ओम प्रकाश पोरवाल को शिक्षक अभिभावक संघ का अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष श्री सतनाम सिंह को मंत्री पद पर निर्वाचित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री परमहंस मद्धेशिया प्राचार्य मनोज कुमार यादव पूर्व शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री रमाशंकर सिंह पूर्व कोषाध्यक्ष पशुपतिनाथ दुबे और गोविंद प्रसाद अग्रवाल एवं अन्य सम्मानित अभिभावक एवं अध्यापक गण मौजूद रहे। विद्यालय की दशा पर चिंतन करते हुए कुछ अभिभावकों ने अपने तरफ से प्रस्ताव पेश किया।

प्रस्ताव में कहा गया कि विद्यालय की संरचना में एवं अन्य कार्यों में पुरातन छात्रों का भी सहयोग किया जाए जिससे विद्यालय को अच्छा वातावरण प्राप्त हो सके। इसके अलावा बैठक में यह तय हुआ कोई भी छात्र मोटरसाइकिल से या मोबाइल लेकर स्कूल नहीं आएगा ऐसी स्थिति में छात्र को स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here