Navdeep Rinwa यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी होंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा होंगे उन्होनें मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। 

0
353

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) ।उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (Chief Election Officer) के रूप में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी  Navdeep Rinwa ने मंगलवार अपराह्न अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उन्होंने सचिव, निर्वाचन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश का दायित्व संभाला। इससे पूर्व वह अलीगढ़ मंडल के आयुक्त के रूप में कार्यरत थे और प्रशासनिक अनुभव तथा कुशल कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री नवदीप रिनवा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं, कार्यालय की कार्यप्रणाली तथा आगामी चुनावी तैयारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Navdeep Rinwa ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग, मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण, बूथ स्तर की व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण को प्राथमिकता दी जाए।

प्रशासनिक हलकों में Navdeep Rinwa की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अलीगढ़ मंडल के आयुक्त रहते हुए उन्होंने कई प्रशासनिक एवं विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया था। अब मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में उनसे प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने की उम्मीद की जा रही है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य होने के कारण यहां चुनावी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में अनुभवी अधिकारी के रूप में नवदीप रिनवा की नियुक्ति निर्वाचन आयोग की प्राथमिकताओं को मजबूती देने वाली मानी जा रही है। ताजातरीन खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें। 

LEAVE A REPLY