ख़त्म हुआ इंतजार, आ गयी कम पेट्रोल पीने वाली कार

कार की बुकिंग भी इसी महीने से शुरू हो जाएगी कंपनी के मुताबिक यह फॉर्थ जनरेशन मॉडल है इसमें सभी मॉडर्न फीचर्स के साथ सीटों की अतिरिक्त तीसरी कतार भी दी गई है

0
1280

कम पेट्रोल पीने वाली लग्जरी हाइब्रिड कार लॉच 

कार निर्माता कंपनी लेक्सस ने भारत में अपनी नई हाइब्रिड इलेक्ट्रिक एसयूवी RX 450hL को पेश किया है। यह एक इस सुपर लग्जरी कार है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 99 लाख रुपए रखी है। इस कार की बुकिंग भी इसी महीने से शुरू हो जाएगी कंपनी के मुताबिक यह फॉर्थ जनरेशन मॉडल है इसमें सभी मॉडर्न फीचर्स के साथ सीटों की अतिरिक्त तीसरी कतार भी दी गई है।

लेक्सस RX 450hL में BS6 मानक के अनुकूल 3.5-लीटर का सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि V6 Atkinson Cycle engine में Dual VVT-i और एडवांस्ड D-4S fuel injection system मिलता है, जो कि कार को बेहतर परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। इतना ही नहीं इससे डायनामिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी मिलता है।

इस कार के फ्रंट में LED DRL के साथ L-shaped LED lamps दिए गए हैं सेफ्टी के लिए इस कार में मोबाइल फोन होल्डर, यूएसबी पोर्ट और एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी वाला इन्फोटेंमेन्ट सिस्टम दिया है। RX में आपको लेक्सस-original remote touch के साथ नया टच-स्क्रीन डिस्प्ले भी मिलेगा ।

 

LEAVE A REPLY