LDA New Schemes से घर होगा अपना

LDA के वीसी ने कहा कि सभी विशेष कार्याधिकारी अपने अनुभागों की समीक्षा करके गायब पत्रावलियों की सूची तैयार कर लें तथा जिस स्तर पर पत्रावली गायब हुई, उसके विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति करें।

0
337

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने LDA New Schemes का ऐलान किया है उन्होंने जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, प्रियदर्शिनी, अलीगंज एवं कानपुर रोड योजना की आवासीय सम्पत्तियों के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उपाध्यक्ष ने कार्यों को बेवजह लंबित रखने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यशैली सुधारने की नसीहत दी।उन्होंने कहा कि जन सामान्य द्वारा जिन अनुभागों की ज्यादा शिकायतें की जाएंगी, उनके विशेष कार्याधिकारी की वार्षिक गोपनीय प्रवृष्टि में बैड इन्ट्री अंकित की जाएगी।

बैठक में संज्ञान में लाया गया कि स्तर-1 एवं स्तर-2 के अधिकारियों द्वारा न ही कभी अपने अनुभागों की समीक्षा की जाती है और न ही निरीक्षण किया जाता है। जिसके कारण अनुभाग में कार्य लंबित रहता है और जन सामान्य को जनता अदालत व नागरिक सुविधा दिवस में आकर उच्चाधिकारियों से संपर्क करना पड़ता है। इस पर उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को नियमित रूप से अपने अनुभागों की समीक्षा करने के निर्देश दिये। उपाध्यक्ष ने हिदायत दी कि किसी भी सूरत में पत्रावली गायब होने का हवाला देकर आवंटी का काम न रोका जाए। ऐसे समस्त प्रकरणों में नियमानुसार डुपलीकेट फाइल खोलकर कार्यवाही प्रचलित की जाए।

बैठक के दौरान यह गंभीर मामला संज्ञान में आया कि स्तर-1 एवं स्तर-2 के अधिकारी अपने-अपने अनुभागों की नियमित समीक्षा और निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण विभिन्न कार्य लंबे समय तक लंबित बने रहते हैं, जिससे आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता अदालत एवं नागरिक सुविधा दिवस में उच्चाधिकारियों से संपर्क करना पड़ता है। इस स्थिति पर उपाध्यक्ष डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से अपने अनुभागों की समीक्षा करें तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उपाध्यक्ष ने स्पष्ट हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में पत्रावली गायब होने का बहाना बनाकर आवंटियों के कार्यों को न रोका जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों में नियमानुसार डुप्लीकेट फाइल खोलकर आवश्यक कार्यवाही तत्काल प्रारंभ की जाए, ताकि जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

LOGO of Lucknow Development Authority, which is responsible for development of planned Lucknow.
Lucknow Development Authority

LDA New Schemes की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सभी विशेष कार्याधिकारी अपने अनुभागों की समीक्षा करके गायब पत्रावलियों की सूची तैयार कर लें तथा जिस स्तर पर पत्रावली गायब हुई, उसके विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति करें। इसी तरह सभी अधिकारी अपने अनुभागों की लंबित फाइलों की भी सूची बना लें, जिन्हें शनिवार को आयोजित होने वाले सिंगल टेबल क्लीयरेंस डे में प्रस्तुत करके निस्तारित कराया जाए। LDA की गोमती फॉरेस्ट योजना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट के लिए यहाँ क्लिक करें। 

LEAVE A REPLY