मेरठ को मिला मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय

भारतरत्न मेजर ध्यानचंद के नाम से खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह एवं संजीव कुमार बाल्यान सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। 

0
543

लखनऊ / मेरठ / दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रविवार को को मेरठ में 700 करोड़ की लागत से 91.38 एकड़ में तैयार होने वाले उत्तर प्रदेश के प्रथम खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।

भारतरत्न मेजर ध्यानचंद के नाम से खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह एवं संजीव कुमार बाल्यान सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय के बनने से खेल प्रतिभाओं को विश्व स्तरीय शिक्षण – प्रशिक्षण प्राप्त होगा साथ ही साथ ओलंपिक व अन्य अन्तरराष्ट्रीय, व राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार किया जा सकेगा।

आपको बता दें कि मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में 540 पुरुष और 540 महिलाओं समेत 1080 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। इसमें शूटिंग, स्क्वैश, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी सहित अन्य खेलों की भी सुविधाएं होंगी।

LEAVE A REPLY