दिल्ली में दंगा:दिल मे नफरत और पत्थरों से प्रेम करने वालों की कहानी

पुलिस अमन समिति के साथ बैठकें कर रही है और संवेनशील क्षेत्रों में शांति बहाल करने का प्रयास कर रही है। हिंसाग्रस्त इलाके में दंगारोधी बल सहित बडी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

0
551

लखनऊ / दिल्ली ।  दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में दंगा के अंत जहांगीरपुरी इलाके में पत्थरबाजी और आगज़नी के मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश आस्थाना ने बताया कि इनमें से आठ आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड हैं। श्री अस्थाना ने कहा कि अभियुक्तों से तीन पिस्तौल और पांच तलवार भी बरामद की गयी है। पुलिस कमिश्नर अस्थाना ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Delhi Riots में आरोपी सफूरा ज़रगर की पूरी कहानी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

गृह मंत्री अमित शाह ने जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और कडी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस बीच, रोहिणी की एक अदालत ने मुख्य आरोपी अंसार और असलम की पुलिस हिरासत और दो दिन के लिए बढा दी है। कल इन दोनों को अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने चार अन्य आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दिल्ली में दंगा से निपटने और दिल्ली में हालात को नियंत्रित करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। राजधानी के संवेदनशील इलाकों में दिल्ली पुलिस द्वारा अमन समिति के सदस्यों, स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं और सामाजिक संगठनों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं, ताकि लोगों के बीच विश्वास बहाल किया जा सके और किसी भी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति को रोका जा सके।

हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल, दंगारोधी दस्ते तथा अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। इसके अलावा ड्रोन कैमरों की मदद से संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है, जिससे हर गतिविधि की निगरानी की जा सके और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सके।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। वहीं प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY