वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त ने लिखा झारखण्ड आंदोलन के सूत्र

0
846

राँची :- पद्मश्री सम्मान से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त द्वारा लिखित झारखण्ड आंदोलन के सूत्रधार जयपाल सिंह पर केंद्रित “जयपाल सिंह एक रोमांचक अनकही कहानी” पुस्तक का विमोचन रांची के चैंबर भवन में किया गया।  इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त राज्यसभा सांसद हरिवंश, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा,  रांची यूनिवर्सिटी के वीसी रमेश कुमार पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र, लेखक अशोक प्रियदर्शी सहित बड़ी संख्या में छात्र, साहित्यकार, पत्रकार, बुद्धिजीवी चिंतक विचारक एवं राजनीतिक सम्मिलित हुए।

मौके पर बलबीर ने कहा की झारखंड आंदोलन लगातार भटकता रहा , यदि पहले ही राजनेताओ में एकता और जागरूकता होती तो झारखण्ड राज्य का निर्माण काफी पहले हो जाती और विकास भी होता , यहाँ के राजनेता किताबो को भी नही पढ़ते जिससे उन्हें जानकारी मिले,  वही उन्होंने मोमेंटम झारखण्ड पर भी सवाल खड़े कर दिए।

LEAVE A REPLY