इसरो की विश्व रिकॉर्ड कामयाबी पर पीएम ने दी बधाई

0
731

कन्नौज: ऊत्तर प्रदेश के कन्नौज में रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो की विश्व रिकॉर्ड बनाने की कामयाबी को लोगों के साथ साझा किया, उन्होंने कहा कि आज भारत के वैज्ञानिकों ने एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मेरे देश के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में भी सेंचुरी लगा दी है, इसमें तीन हमारे देश के हैं और बाकी 101 दुनिया के और देशों के हैं|

मोदी ने वैज्ञानिकों की तारीफ करते हुए कहा कि वैज्ञानिकों की कामयाबी स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएगी. भारत ने आज PSLV के जरिए एक साथ 104 सैटेलाइट का सफल लॉन्च किया गया है| वैसे आपको बता दें कि अभी तक यह रिकार्ड रूस के नाम है, जो 2014 में 37 सैटेलाइट एक साथ भेजने में कामयाब रहा है, इस लॉन्च में जो 101 छोटे सैटेलाइट्स हैं उनका वजन 664 किलो ग्राम था|

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले ट्विट करके पीएसएलवी—C37 और कारटोसैट सेटेलाइट के साथ 103 नैनो सैटेलाइट के प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई भी दी थी उन्होंने एक और ट्विट में लिखा ‘इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, अंतरिक्ष में इस उपलब्धि के लिए भारतीय होने के नाते गर्व का मौका. वैज्ञानिकों को देश सलाम करता है.’ कन्नौज की जनता को धन्यवाद देते हुए पीएम ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग आशीर्वाद देने आए हैं उनका आभार व्यक्त करता हूं|

LEAVE A REPLY