UP Global Investors Summit में आईये :बृजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने उद्यमियों को UP Global Investors Summit में आमंत्रित करते हुए कहा कि यूपी में व्यापार की अनंत संभावनाएं हैं, आइए मिलकर काम करें। 

0
376

लखनऊ (राज्य मुख्यालय)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेक्सिको में आयोजित रोड शो और विभिन्न व्यावसायिक बैठकों के दौरान उद्यमियों, व्यापारी संगठनों और गणमान्य लोगों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यापार और उद्योग की अपार संभावनाएं हैं तथा सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
अगले वर्ष 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित होने वाली यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit) के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से ब्रजेश पाठक इन दिनों मेक्सिको दौरे पर हैं।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में Deputy CM ने अक्षय ऊर्जा, फार्मा, खाद्य प्रसंस्करण, रिटेल और बिजनेस चेंबर से जुड़े उद्यमियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान कई उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश (UP Global Investors Summit) को लेकर सकारात्मक रुचि दिखाई और निवेश की संभावनाओं पर सहमति जताई।

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में भारत ने दुनिया के कई देशों की सहायता की थी, जिनमें मेक्सिको भी शामिल है। उन्होंने मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रादोर का आभार व्यक्त करते हुए भारत और मेक्सिको के संबंधों को और मजबूत बनाने की बात कही।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ की आबादी के साथ विशाल बाजार उपलब्ध है और यहां स्किल्ड मैनपॉवर की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में बेहतर रोड कनेक्टिविटी, आधुनिक एक्सप्रेसवे और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एयरपोर्ट निवेशकों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह समय निवेश (UP Global Investors Summit) के लिए सबसे उपयुक्त है।

Stage banner of UP Global Investors Summit at Lucknow, PM Modi CM Yogi and Deputy CM Brijesh Pathak in the frame
PM Modi in UP Global Investors Summit, Lucknow

इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने मेक्सिको स्थित गुरुदेव टैगोर इंडियन कल्चरल सेंटर में ललित कला अकादमी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित वीथिका ‘लोक में राम’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने मेक्सिको के गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट किए और भारत-मेक्सिको सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। ब्रजेश पाठक ने मेक्सिको में भारत के राजदूत पंकज शर्मा का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह दौरा सफल और उपयोगी साबित हो रहा है। For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY