ली क़सम, पेड़ों के क़ातिलो को नहीं छोड़ूंगा

आरे कालोनी में मेट्रो कारशेड के निर्माण के लिए पेड़ काटने की कार्यवाही का शुक्रवार रात से जबरदस्त विरोध हो रहा है

0
870

मुंबई। मेट्रो-3 का कार-शेड बनाने के लिए रास्ता साफ करने को लेकर आरे कॉलोनी में पेड़ काटे जा रहे हैं। इसका विरोध करने वाले 75 से अधिक पर्यावरण कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस पर शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि सरकार बनने के बाद वृक्ष का कत्ल करने वालों को देखेंगे।

बोलूंगा, लेकिन सही समय पर 

उद्धव ने कहा, जो कोई यह कर रहा है, इन पर मैं बात करूंगा। आरे पर मैं अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। इस पर आज नहीं बोलूंगा। सही समय पर बोलूंगा। आरे का विषय छोड़ा नहीं है।

आरे कालोनी में मेट्रो कारशेड के निर्माण के लिए पेड़ काटने की कार्यवाही का शुक्रवार रात से जबरदस्त विरोध हो रहा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 29 को गिरफ्तार कर लिया है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आरे कॉलोनी में धारा 144 लगा दी गई है।

LEAVE A REPLY