तीन साल, बेमिसाल

1
3021

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक के नेतृत्व में सकारात्मक विकास की ओर अग्रसर रहा है| विगत तीन वर्षों में विवि में 15 वर्षों से लंबित चल रहे कार्यों को गति मिली है| 72 कर्मचारियों का विनियमितीकरण हुआ है साथ ही साथ संविदा कर्मियों को माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश की अनुपालना में समान कार्य और समान वेतन का लाभ दिया गया है| विवि के सरकारी सहायतित संस्थानों में गुणवत्तापरक तकनीकी शिक्षा की सुनिश्चितता के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय गुणवत्ता सुधार योजना के अंतर्गत 200 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की है, जिसके माध्यम से सरकारी सहायतित तकनीकी संस्थानों में इन्फ्रास्ट्रक्चर सुदृढ़ीकरण, प्रयोगशालाओं का उच्चीकरण, अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा, ई-संसाधनों का विकास एवं दिव्यांग छात्र-छात्राओं हेतु सुविधाओं के विकास को गति मिली है| विगत वर्ष में विवि को अपने भवन से संचालित होने का गौरव प्राप्त हुआ है| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के करकमलों से विवि के नवीन परिसर के भवनों का लोकार्पण हुआ है| साथ ही साथ प्रो पाठक की अध्यक्षता में विवि के दो नवीन संस्थान, सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज एवं यूपी इंस्टीट्यूट, नोएडा शुरू हुए हैं|

तीन साल, बेमिसाल………….. की अगली कड़ी में जानिए कि कैसे गूगल जैसी दुनिया की नामी कंपनी ने चिन्हित किया एकेटीयू को सर्वश्रेष्ठ तकनीकी विवि….

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here