सुनिए सरकार, पत्रकार भी हैं हक़दार :नवभारत

नवभारत पत्रकार एसोसिएशन ने 11 सूत्री मांग सरकार के सामने रखी

0
2788

Lucknow -नवभारत पत्रकार ऐसोसिएशन के तत्वाधान में प्रदेश कार्यालय सी -60 महानगर में 1 मई यानि कि मजदूर दिवस मनाया गया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शिव कृपाल मिश्र ने कहा कि 1 मई को मजदूरों का दिन कहा जाता है | इस दिन को लोग मजदूर दिवस, श्रमिक दिवस और मई दिवस के नाम से भी जानते है | मजदूर दिवस पर एक नारा भी सुनाई पड़ता है जो शायद ही वर्ष के किसी और दिनों में सुनाई देता हो | वह नारा है ‘दुनिया के मजदूरों एक हो’ | यह बड़े दुर्भाग्य की बात है | मजदूर दिवस के दिन तो यह नारा बुलंद किया जाता है लेकिन जैसे – जैसे समय गुजरता जाता है इसकी गूंज मंद पड़ती जाती है |उन्होंने कहा कि हम पत्रकार भी श्रमिक के रूप में कार्य करते हैं |पत्रकारों को दैनिक जीवन में तमाम कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है | चौथे स्तम्भ के नाम पर पत्रकारों को हमेशा भ्रमित किया जाता है |उन्होंने कहा कि दुनिया में सभी मजदूरों का मजदूरी तय है लेकिन यह हमारा दुर्भाग्य है कि 24 घंटे मेहनत के बावजूद हम पत्रकारों कि मजदूरी तय नहीं है | आज श्रमिक दिवस के अवसर पर मै आवाहन करता हूँ कि हम पत्रकारों को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है | राष्ट्रीय प्रवक्ता अजित सिंह जी ने मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन द्वारा पूर्व में किये गए कार्यों को व आगामी योजनाओं के विषय में सभी पत्रकारों को विस्तार से बताया

नव भारत पत्रकार एसोसिएशन ने सरकार से पत्रकारों के ससम्मान जीवनयापन हेतु कार्यक्रम में 11सूत्रीय मांगपत्र का  प्रस्ताव रखा जिसे कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों ने एकमत से पारित किया

 पत्रकारों के जीवनयापन हेतु बिन्दुवार 11सूत्रीय मांगपत्र –

1- प्रदेश के सभी राज्य /जिला  मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को आवास आवंटित होना आवश्यक है यदि उसके पास वर्तमान में आवास न हो |

2- प्रदेश के सभी राज्य /जिला  मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा हेतु बीमा कर एक कार्ड जारी किया जाए जिससे कहीं भी पत्रकार  इस सुविधा का लाभ ले सके |

3- 60 वर्ष से अधिक उम्र के पत्रकारों को कम से कम 10,000/= धनराशि का सरकारी पेंशन दिया जाए |

4-प्रदेश के किसी भी विद्यालय में शिक्षा हेतु निशुल्क प्रवेश व अध्यन सुनिश्चित कराया जाए|

5- जो अखबार आर एन आई में पंजीकृत हैं उन्हें राष्ट्रीय पर्वों पर कम से कम 10,000/= धनराशी का विज्ञापन देना निर्धारित किया जाए |

6-उत्तर प्रदेश में कुल 16984 (31 मार्च 2016 तक )अखबार प्रकाशित होते हैं जिसमे दैनिक से लेकर वार्षिक तक शामिल हैं | उन सभी अखबार /पत्रिका स्वामियों /प्रकाशकों /संपादकों से यह जानकारी हासिल कर कि उनके अखबार में कितने कर्मी कार्यरत हैं ,उन्हें संज्ञान में लेते हुए सुविधाएं प्रदान की जाए |

7- उत्तर प्रदेश में भजपा सरकार के तत्कालीन मुख्य मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के शासन काल में पत्रकारों के हितार्थ गाइडलाइन्स बनायी गयी थी जिसको ध्यान में रखते हुए प्रेस / पत्रकार /अखबारी कर्मियों को सुविधाएं प्रदान की जाएँ|

8-लखनऊ स्थित सचिवालय /एनेक्सी में मान्यता पत्रकारों की तरह गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी उसके संस्थान के मुखिया के गुजारिश पर प्रवेश दिया जाए ताकि पत्रकारों को समाचार संकलन हेतु तमाम कठनाइयों का सामना न करना पड़े |

9- पत्रकारों को सुरक्षा हेतु कड़े नियम व क़ानून बनाते हुए समस्त प्रशासन को निर्देश दिया जाए ताकि पत्रकार निर्भीक होकर पत्रकारिता कर सके |

10-समस्त पत्रकारों (राज्य/जिला /तहसील/गैर मान्यता प्राप्त )के साथ दुर्घटना अथवा असामयिक मृत्यु होने पर उसके परिवार को कम से कम 20 लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करायी जाए |

11 – समस्त मांगपत्र पर विचार कर  गाइडलाइन्स बनाने हेतु संभव हो तो हमारे संगठन को भी विश्वास में लिया जाए |     कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो.अयाज़ खान ,कोषाध्यक्ष आर के मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव , अध्यक्ष मार्गदर्शक मंडल अनहेस शास्वत , बृजेश पाण्डेय ,अमर कृष्ण मिश्र ,संदीप शुक्ला.,नीरज वाजपई , बलराम तिवारी ,आशीष निगम ,जितेन्द्र झा ,शशांक अग्निहोत्री ,पवन उपाध्याय ,हिमांशु चतुर्वेदी ,रमेश सिंह  ,श्यामराज ,शीतकंठ,श्याम राज ,सालिकराम ,रामचरण ,किशन ,अरुण उपाध्याय ,संतोष सिंह सहित अन्य पत्रकार गण मौजूद रहे | कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव विवेक कुमार राय ने किया एवं आयोजन कोषाध्यक्ष आर .के . मिश्र द्वारा किया गया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here