Student Result :MSD University ने MA के परीक्षा परिणाम घोषित किये

महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय (MSD University) आजमगढ़ ने एमए अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये हैं। 11 विभिन विषयों के परीक्षा परिणाम जारी किये गये हैं जिसे MSD University की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। 

0
27
MSD University, Azamgarh
Maharaja Suheldev State University, Azamgarh

लखनऊ /आज़मगढ़। महाराजा सुहेल देव राज्य विश्वविद्यालय (MSD University) आजमगढ़ ने एमए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए एक साथ 11 विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर परीक्षा परिणाम (Student Result) जारी किए हैं, जिससे हजारों छात्र-छात्राओं को आगे की शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में सहूलियत मिलेगी। जिन विषयों के परीक्षा परिणाम (Student Result) जारी किए गए हैं उनमें अंग्रेजी, गणित, अर्थशास्त्र, संस्कृत, प्राणी विज्ञान, उर्दू, अरबी, दर्शनशास्त्र, रक्षा अध्ययन, प्राचीन भारतीय इतिहास तथा मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विषय शामिल हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के विद्यार्थी अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। MSD State University की Executive Council की रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार (VC Prof Sanjeev Kumar) ने कहा कि छात्रों का भविष्य विश्वविद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि समयबद्ध और पारदर्शी परीक्षा परिणाम जारी करना विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उनके अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया को तकनीक से जोड़कर अधिक प्रभावी बनाया गया है, जिससे विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं त्वरित परिणाम उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि शेष विषयों के परिणाम (Student Result) भी अगले एक सप्ताह के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे।

The Vice Chancellor of Maharaja Suheldev State University, Azamgarh
Prof Sanjeev Kumar, VC of MSD State University, Azamgarh

परीक्षा नियंत्रक (Controller Examinations) आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि बाकी विषयों के परिणाम तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रत्येक उत्तर पुस्तिका की तीन स्तरों पर जांच कर रहा है। इसमें प्रारंभिक मूल्यांकन, मॉडरेशन और कंप्यूटरीकृत क्रॉस वेरिफिकेशन शामिल है। इस व्यवस्था का उद्देश्य परिणामों की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों या अनधिकृत सूचनाओं से बचें। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि परिणामों से संबंधित सभी आधिकारिक जानकारियां वेबसाइट और हेल्पडेस्क के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक रिजल्ट देखने के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Student Result’ लिंक के माध्यम से अपना रोल नंबर अथवा एनरोलमेंट नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। विश्वविद्यालय ने यह भी जानकारी दी है कि विस्तृत अंकपत्र (मार्कशीट) जल्द ही ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है। तय समय सीमा समय में रिजल्ट जारी होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, शोध, रोजगार और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन करने में सुविधा मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की इस पहल को छात्रों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY