KGMU में राज्यपाल ने Nurses से कहा,देश आपका कृतज्ञ

राज्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा Mayankeshwar Sharan Singh ने KGMU में ट्रांजिट छात्रावास के निर्माण के लिए दिए गए मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता सुधार के प्रयासों की सराहना की।

0
261

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजधानी लखनऊ स्थित King George’s Medical University (KGMU) में नवनिर्मित ट्रांजिट नर्सेज छात्रावास का उद्घाटन एक भव्य समारोह में किया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ जल संरक्षण का संदेश देते हुए “जल भरो” अभियान के तहत मटकी में जलधारा प्रवाहित कर किया । इस अवसर पर वक्ताओं ने नर्सिंग कर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश नर्सिंग स्टाफ का सदैव कृतज्ञ रहेगा, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अग्रिम पंक्ति में रहकर अपनी सेवाएं दीं। कोविड टीकाकरण अभियान को निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरा करने में नर्सों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय नर्सों ने पूरी दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की है। नवनिर्मित ट्रांजिट नर्सेज छात्रावास की सुविधा मिलने पर नर्सिंग कर्मियों को बधाई देते हुए कहा  कि आवासीय सुविधाएं मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिलती है तथा कार्य निष्पादन और अधिक प्रभावी हो जाता है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने KGMU में नर्स Transit Hostel का उद्घाटन मटके में पानी भर कर किया उनके साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक औ कुलपति भी मौजूद रहे।
राज्यपाल ने KGMU में Nurses Transit Hostel का उद्घाटन किया

राज्यपाल ने निर्माण कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की । कार्यदायी संस्थाओं द्वारा समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा न करने, निर्माण मानकों की अनदेखी करने तथा निर्धारित बजट से अधिक धनराशि की मांग करने जैसी समस्याओं पर चिंता व्यक्त की उनसे कहा  कि विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय तथा मंत्रियों द्वारा परियोजनाओं की नियमित भौतिक समीक्षा समयबद्ध विकास कार्यों के लिए आवश्यक है। साथ ही अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत का अवलोकन करने का भी सुझाव दिया। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए सरकारी कार्यालयों और जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों में महिलाओं के लिए पृथक शौचालयों के निर्माण पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा शिक्षा तथा स्वास्थ्य मंत्री Brajesh Pathak ने कहा कि चिकित्सा सेवाओं में नर्सों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में नैक ग्रेडिंग की तैयारियों तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में आए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि बेहतर अधोसंरचना से चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में भी वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि KGMU में नर्सों के लिए ट्रांजिट छात्रावास का निर्माण विशेष प्रयासों का परिणाम है और इससे उन्हें बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा।

KGMU में कार्यक्रम को संबोधित करती राज्यपाल
KGMU में राज्यपाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया

राज्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा Mayankeshwar Sharan Singh ने KGMU में ट्रांजिट छात्रावास के निर्माण के लिए दिए गए मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में गुणवत्ता सुधार के प्रयासों की सराहना की। मुख्य सचिव Durga Shankar Mishra ने निर्देश दिया कि नव निर्मित छात्रावास में एक माह के भीतर नर्सों को आवासित किया जाए तथा निर्माण कार्यों में सभी नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। केजीएमयू के कुलपति Bipin Puri ने छात्रावास निर्माण की प्रक्रिया और उसमें आई चुनौतियों की जानकारी देते हुए बताया कि छात्रावास में कुल 256 आधुनिक कमरे बनाए गए हैं। प्रत्येक कमरे में लॉबी, शयनकक्ष, रसोईघर और स्नानघर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. विनीत शर्मा, विभिन्न संकायाध्यक्ष, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ तथा बड़ी संख्या में चिकित्सा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY