लखनऊ /गोरखपुर। CM Yogi Adityanath ने रविवार को Gorakhnath Temple में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़ी है और प्रत्येक उचित समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित दिग्विजय नाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में CM Yogi ने लगभग 200 लोग अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात ध्यानपूर्वक सुनी तथा संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित करते हुए समयसीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन में CM Yogi ने बड़ी संख्या में पुलिस और राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। इस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व मामलों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय मिलना चाहिए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज में हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति आयुष्मान योजना के लाभ से वंचित न रहे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को अपने हाथों से गुड़ और रोटी खिलाई तथा काफी समय तक गोशाला में रहकर सेवा कार्य किया। मंदिर परिसर के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद बच्चों से भी आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को पास बुलाकर उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा, उन्हें चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ने तथा आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ी खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें। CM Yogi ने एक बार फिर जनसरोकार, संवेदनशील प्रशासन और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। For more updates follow on X


































