MJP University में Chancellor ने कहा, स्टूडेंट्स को Innovative बनायें

सफल महिला उद्योगपतियों और प्रेरणादायक महिलाओं की सफलता की कहानियों को भी MJP University के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की आवश्यकता बताई, ताकि छात्र-छात्राएं उनसे प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें

0
1117

लखनऊ /बरेली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय उद्यमशील महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने MJP University परिसर में विकसित विभिन्न शैक्षणिक एवं नवाचार संबंधी परियोजनाओं का लोकार्पण किया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों और महिला उद्यमियों को संबोधित किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में स्थापित रूहेलखण्ड इन्क्यूबेशन फाउंडेशन, डिजिटल पांचाल भवन, स्टूडेंट ई-कार्नर, विश्वविद्यालय छात्र सहायता केंद्र, डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस भवन, माइक्रो इरिगेशन सिस्टम आधारित उपवन, सरदार पटेल की प्रतिमा एवं विधिक सहायता केंद्र सहित कुल आठ परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं विद्यार्थियों के शैक्षणिक, तकनीकी और व्यावसायिक विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी।

Chancellor of the state Universities of UP Madam Anandiben Patel getting honor in MJP University
MJP University के सम्मेलन में राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि आज स्टार्टअप और उद्यमशीलता देश में आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन का मजबूत माध्यम बन चुके हैं। तकनीक ने लोगों के जीवन को बदल दिया है और युवाओं को नवाचार के प्रति आकर्षित करना विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास और व्यावहारिक ज्ञान भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और स्वच्छ वातावरण को देश की प्रगति का आधार बताते हुए mjp University द्वारा स्थापित इन्क्यूबेशन फाउंडेशन की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि यह केंद्र युवाओं को अपने नवाचारों और स्टार्टअप विचारों को वास्तविक रूप देने का अवसर प्रदान करेगा।

Audience in the program of ladies Enterrenureship MJP University
MJP University के सम्मेलन में भाग लेते हुए शिक्षक एवं छात्र

महिलाओं की उद्यमिता पर विशेष बल देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यह सम्मेलन महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिला उद्यमियों को नए अवसर मिलेंगे तथा स्थानीय स्तर पर किए गए उनके कार्यों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त होगी। राज्यपाल ने महिला शिक्षा, साक्षरता और स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वविद्यालयों से आग्रह किया कि गर्भ संस्कार, बालकों के पालन-पोषण, शारीरिक दक्षता और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विचार किया जाए। साथ ही सफल महिला उद्योगपतियों और प्रेरणादायक महिलाओं की सफलता की कहानियों को भी MJP University के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की आवश्यकता बताई, ताकि छात्र-छात्राएं उनसे प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें। For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY