एचजी फाउंडेशन एवं संगीत नाट्य अकादमी ने अमेठी में संगीत प्रतिभाओं को दिया मंच

कार्यशाला का संचालन एचजी फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में किया गया। समापन समारोह में प्रतिभागी बच्चों को एच.जी. फाउंडेशन एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

0
31
HG Foundation President honors participant
HG Foundation के अध्यक्ष ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया

लखनऊ /अमेठी। एचजी फाउंडेशन एवं  उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी (संस्कृति विभाग) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय निःशुल्क ग्रीष्मकालीन हारमोनियम वादन कार्यशाला का समापन प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित कर किया गया। यह कार्यशाला 5 जून से 19 जून 2026 तक गुरुकुल विद्यालय, शुकुल बाजार रोड, अमेठी में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ 5 जून को एचजी फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने किया था। उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों में हारमोनियम वादन सहित भारतीय कला, संस्कृति एवं विलुप्त होती सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यशाला में अमेठी जनपद के बच्चों ने निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया।

हारमोनियम प्रशिक्षक राजेश कुमार ओझा ने बच्चों को हारमोनियम वादन की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने स्वर साधना, उंगलियों की सही पकड़, कुंजियों के उपयोग तथा “सा, रे, गा, मा, पा, धा, नि, सां” के नियमित अभ्यास की विधि सिखाई। साथ ही कला, संस्कृति एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न विधाओं का भी प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बच्चों को बताया कि नियमित अभ्यास और सही तकनीक अपनाकर हारमोनियम वादन में शीघ्र दक्षता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यशाला का संचालन एचजी फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने किया। समापन समारोह में प्रतिभागी बच्चों को एचजी फाउंडेशन एवं उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण-पत्रों का वितरण अमित कुमार त्रिपाठी तथा कठौरा, जगदीशपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी अमित तिवारी ने किया। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आजमगढ़ की खबर के लिए यहाँ क्लिक करें। 

HG Foundation and SNA Organised program participants are honored
एचजी फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी के कार्यक्रम में सम्मानित प्रतिभागी

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगीत और कला बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे प्रशिक्षण शिविर बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उन्हें भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य करते हैं। समापन समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ओजस्वी त्रिपाठी, विनय ओझा, निहारिका, शिवंशी, सान्वी, पावनी, हनुमान दत्त तिवारी, अमन ओझा सहित अनेक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों एवं अभिभावकों ने एचजी फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी का आभार व्यक्त किया। For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY