सपा ने ग़ाज़ीपुर के ज़मानियां और जंगीपुर विधानसभा के प्रत्याशी घोषित किया, जानिये कौन हैं वो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले की सात में से दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जमानियां और जंगीपुर सीट पर पुराने चेहरों पर दाव खेला है। जंगीपुर से निवर्तमान विधायक डा. विरेंद्र यादव और जमानियां से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को टिकट दिया है।

0
444

लखनऊ / गाजीपुर / दिल्ली । अखिरकार चर्चित विधानसभा क्षेत्र जंगीपुर और जमानियां सीट से सपा प्रत्याशियों को लेकर चल रहे अटकलों पर अब गुरुवार को विराम लग गया। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी लिस्ट की मानी जाए तो 376 जंगीपुर विधानसभा से विधायक डा. विरेंद्र यादव और 379 जमानियां विधानसभा से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी होंगे।

मालूम हो विधानसभा चुनाव अधिसूचना जारी होने के बाद से ही ग़ाज़ीपुर की सियासी फिजां में लगातार समाजवादी पार्टी से जंगीपुर और जमानियां विधानसभा क्षेत्र से कौन प्रत्याशी होगा, इसकी लोगों द्वारा अटकले लगाई जा रही थी। लोग अपने-अपने नजरिए से प्रत्याशियों के नाम का अंदाजा लगा रहे थे। इसी क्रम में गुरुवार को नई दिल्ली से समाजवादी पार्टी द्वारा लिस्ट जारी की गई।

दिल्ली से जारी इस लिस्ट में तो जंगीपुर विधानसभा से वर्तमान विधायक डा. विरेंद्र यादव और जमानियां विधानसभा से पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह को सपा का प्रत्याशी बनाया गया है।  इस लिस्ट की पुष्टि के लिए जब न्यूज डॉन के रिपोर्टर प्रिंस ने सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल बंद था।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले की सात में से दो सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जमानियां और जंगीपुर सीट पर पुराने चेहरों पर दाव खेला है। जंगीपुर से निवर्तमान विधायक डा. विरेंद्र यादव और जमानियां से पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह को टिकट दिया है।

आपको बता दें कि जंगीपुर विधानसभा सीट पर अब तक सपा का ही कब्जा रहा है। वर्ष 2012 में नए परिसिमन के बाद सपा के कैलाश यादव ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद उपचुनाव में उनकी पत्नी किसमतिया देवी और वर्ष 2017 में उनके बेटे डा. विरेंद्र यादव ने जीत दर्ज की थी। सपा के कद्दावर नेता ओमप्रकाश सिंह वर्ष 2017 के चुनाव में तीसरे नंबर पर थे। वह अब तक छह बार विधायक रह चुके हैं। जमानियां सीट पर पार्टी ने फिर एक बार उन्हें मौका दिया है।

LEAVE A REPLY