लखनऊ कैंट सीट : अपर्णा यादव भाजपा में आईं भाजपा के लिए सिरदर्दी लाईं!

उत्तर प्रदेश के चुनावी महासंग्राम में लखनऊ कैंट विधानसभा की सीट भाजपा के लिए सिरदर्द बन गयी है। इस सीट पर सपा से भाजपा में शामिल हुई अपर्णा यादव का विरोध हो रहा है। कैंट विधानसभा सीट से रीता बहुगुणा ने बेटे के लिए टिकट मांगा है जबकि वर्तमान विधायक सुरेश चंद तिवारी ने कहा है कि मुझे टिकट मिलेगा।

0
440

लखनऊ / दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के लिए लखनऊ कैंट सीट सिरदर्द बन चुकी है। एक तरफ सांसद रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे के लिए यह सीट मांग रही हैं तो हाल ही में पार्टी में आईं मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भी इस सीट पर दावेदारी की चर्चा है। वहीं, बीजेपी के मौजूदा विधायक सुरेश चंद्र तिवारी ने भी साफ कर दिया है कि वह एक बार फिर इस सीट से लड़ना चाहते हैं।

श्री तिवारी ने यह भी दावा किया कि अपर्णा यादव और रीता बहुगुणा जोशी के बेटे को टिकट नहीं मिलेगा। सुरेश चंद्र तिवारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने पहले ही साफ कर दिया है कि किसी मौजूदा विधायक या सांसद के बेटे-बेटी को टिकट नहीं मिलेगा। इसलिए जोशी के बेटे को टिकट मिलने का कोई चांस ही नहीं है।

अपर्णा यादव की दावेदारी पर सुरेश तिवारी का मानना है कि मुलायम की बहू को किसी सीट से टिकट नहीं मिलेगा और पार्टी उनका इस्तेमाल पूर प्रदेश में प्रचार के लिए करेगी। उन्होंने कहा, मैंने एक बार फिर इस सीट से बीजेपी के टिकट पर लड़ने की इच्छा जाहिर की है। मुझे लगता है कि टिकट मुझे ही मिलेगा। आपको बता दें कि सुरेश चंद्र इस सीट से चार बार के विधायक हैं और बीजेपी से दशकों से जुड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here