रुस का यूक्रेन पर हमले से इंकार लेकिन युद्ध के लिए कमर कस कर तैयार!

रूसी  रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस मिलिट्री दिल का मकसद किसी भी तरह के आक्रमण के खिलाफ लड़ना है। सैनिक सीमा की सुरक्षा के लिए अभ्यास कर रहे हैं हथियारों और गोला बारूद से निपटने का भी अभ्यास किया जा रहा है। रूस का कहना है कि इसे अभ्यास के बाद सैनिक अपने ठिकाने पर लौट जाएंगे

0
770

लखनऊ / दिल्ली । रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। रूस का कहना है कि वह यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा लेकिन दूसरी तरफ को लगातार बेलारूस के साथ युद्ध अभ्यास कर रहा है रूस ने बेलारूस के साथ 10 दिनों का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है। आपको बता दे कि बिना रूस रूस का करीबी सहयोगी और यूक्रेन के साथ इसकी लंबी सीमा है। फ्रांस ने इस सैन्य अभ्यास को एक हिंसक इशारा करार दिया है वहीं यूक्रेन का कहना है कि यह एक मनोवैज्ञानिक दबाव के बराबर है।

वहीं अमेरिका ने दावा किया है कि रोज 48 घंटों में यूक्रेन पर हमला कर सकता है हालांकि अमेरिका यूक्रेन को भारी मात्रा में  हथियार पहुंचा रहा है। उधर रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण करने से बार-बार इनकार किया है जबकि अमेरिका समेत दूसरे पश्चिमी देशों का कहना है कि रूस यूक्रेन पर कभी भी आक्रमण कर सकता है। बता दें कि बेलारूस और रसिया के इस सैन्य अभ्यास को एलाइड रिवॉल्यूशन 2022 नाम दिया गया है। यह मिलिट्री ड्रिल यूक्रेन की सीमा के करीब ही हो रही है जो 1000 किलोमीटर से थोड़ी लंबी है।

रूसी  रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस मिलिट्री दिल का मकसद किसी भी तरह के आक्रमण के खिलाफ लड़ना है। सैनिक सीमा की सुरक्षा के लिए अभ्यास कर रहे हैं हथियारों और गोला बारूद से निपटने का भी अभ्यास किया जा रहा है। रूस का कहना है कि इसे अभ्यास के बाद सैनिक अपने ठिकाने पर लौट जाएंगे। अगर रूस यूक्रेन पर हमला नहीं करना चाहता है तो वह दुनिया को सैन्य अभ्यास कर क्या दिखाना चाहता है। यह युद्ध होता है तो बहुत खून खराबा होगा और दुनिया को तृतीय विश्वयुद्ध का सामना करना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY