आप मास्क लगाये हैं सर! बस इतना ही पूछ लिया और पुलिस वालों ने छात्र को पीट कर लहुलुहान कर दिया

मामला मरहला चौराहा का है जहां पर एक छात्र ने बस इतना कह दिया कि सर आप भी माक्स नहीं लगायें हैं छात्र के पूछने पर आरक्षियों ने पीआरवी 2936 से उतरकर छात्र को पीट-पीटकर गाड़ी में डालकर कोतवाली ले गये जहां पर छात्र का धारा 151 में चालान भी कर दिया गया

0
674

लखनऊ / उन्नाव  । अक्सर ये देखने में आता है कि कानून का पालन करने की शपथ लेने वाले पुलिस वाले खुद कानून की धज्जियाँ उड़ाते नजर आ जाते हैं और जब कोई उन्हें उनकी जिम्मेेदारियों की याद दिलाता है तो वो आग बबूला होकर देश के संविधान को ठेंगे पर रखते हुए एक क्रूर तानाशाह के रूप में दिखाई देते हैं।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में नवाली गंगाघाट में पीआरवी 2936 पर तैनात वर्दी वाले गुंडों की गुंडागर्दी का कच्चा चिट्ठा  सामने आया है।

पूरा मामला मरहला चौराहा का है जहां पर एक छात्र ने बस इतना कह दिया कि सर आप भी माक्स नहीं लगायें हैं छात्र के पूछने पर आरक्षियों ने पीआरवी 2936 से उतरकर छात्र को पीट-पीटकर गाड़ी में डालकर कोतवाली ले गये जहां पर छात्र का धारा 151 में चालान भी कर दिया गया जबकि दोनों आरक्षी माक्स नहीं लगाये थे ।

LEAVE A REPLY