ऐ मेरे वतन के लोगों ज़रा याद करो….

महाराष्ट्र सरकार ने  गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोमवार 7 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को एक बयान में कहा कि लता मंगेशकर के निधन से एक गौरवशाली युग का अंत हो गया है।

0
501

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर उत्तर प्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राज्य में राजकीय शोक के दौरान शोक स्कूल, कॉलेज और ऑफिस को भी बंद करने के निर्देश दिए हैं। राजकीय शोक में  राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी शासकीय समारोह का आयोजन भी नहीं होगा। प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 7 फरवरी तक राजकीय शोक रहेगा।

महाराष्ट्र सरकार ने  गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोमवार 7 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को एक बयान में कहा कि लता मंगेशकर के निधन से एक गौरवशाली युग का अंत हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गायिका की सुरीली आवाज अमर रहेगी और उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई दुखी है। उन्होंने कहा, वह हमारे बीच हमेशा मौजूद रहेंगी. ठाकरे ने कहा, यह दुखद है कि लता मंगेशकर हमें छोड़कर चली गईं। वह माता के समान थीं। उनकी आवाज ने सभी के जीवन में हर स्थिति को जीवंत कर दिया। उनकी आवाज ने भाषा, क्षेत्र, जाति, पंथ और धर्म की बाधाओं को तोड़ दिया।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा भारत की स्वर कोकिला महान लता मंगेशकर जी का निधन भारत में संगीत के एक युग की समाप्ति है। उनकी सुरीली आवाज़ हम सबके बीच और पूरी दुनिया में सदा अमर रहेगी। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

LEAVE A REPLY