बाल दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता : पुरस्कार मिले तो बच्चों के चेहरे खिले

वरिष्ठ सामाजिक सलाहकार एवं टाइम्स ग्रप के अनवर अब्बास अब्बासी ने अपने स्कूली दिनों को याद किया और इस बात पर हैरत जताई कि पता नहीं क्यों, समाज आज भी लड़कियों को कमतर समझता है। उन्होंने छात्र छात्राओं के अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों से कहा कि, 'इन नन्हे हाथों को चांद सितारे छूने दो। दो-चार किताबें पढ़ कर तो ये हम जैसे हो जायेंगे'

1
532

लखनऊ  / अमरोहा। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस ( Children’s Day ) के अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को सोमवार को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया।

श्रीमती जैन ने  सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना ज्यादा महत्वपूर्ण है इससे हम में आत्मविश्वास पैदा होता है तथा झिझक दूर होती है। उन्होंने कहा जो लोग विजेता बने उन्हें बधाई और जो लोग प्रतिभाग किये उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

शशि जैन, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, अमरोहा

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ सिराजुद्दीन हाशमी ने छात्र छात्राओं को बधाई दी तथा आयोजकों के अनूठी पहल की सराहना की। वहीं वरिष्ठ सामाजिक सलाहकार एवं टाइम्स ग्रप के अनवर अब्बास अब्बासी ने अपने स्कूली दिनों को याद किया और इस बात पर हैरत जताई कि पता नहीं क्यों, समाज आज भी लड़कियों को कमतर समझता है। उन्होंने छात्र छात्राओं के अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों से कहा कि,

‘इन नन्हे हाथों को चांद सितारे छूने दो। दो-चार किताबें पढ़ कर तो ये हम जैसे हो जायेंगे’

आपको बता दें कि यहाँ भी लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी और प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार अपने नाम किए। प्रथम पुरस्कार इल्मा सिद्दीकी, द्वितीय पुरस्कार वानिया फ़ारुक़ी एवं तृतीय पुरस्कार इबाद उर रहमान को मिला।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन फूड चेन ग्रुप आशियाना फर्म ने किया था। फर्म के डायरेक्टर ने न्यूज़ डॉन से बात करते हुए बताया कि इसकी योजना बहुत पहले ही बना ली गई थी। हम चाचा नेहरू की जयंती उनके सपनों के अनुरूप सेलीब्रेट करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था वो बच्चों को भारत का भविष्य कहते थे। चाचा नेहरू की इसी भावना से प्रेरित होकर आशियाना ग्रुप ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया ताकि भारत का भविष्य ज्ञान एवं कौशल से परिपूर्ण हो।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY