बिजली मंत्री, UP में हर हाल में मिलेगी बिजली

बिजली मंत्री ने कहा कि विद्युत वितरण तंत्र का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए व्हीलिंग चार्ज को भी कम किया गया है। इसे 0.92 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 0.88 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। इस निर्णय से ओपन एक्सेस उपभोक्ताओं को अतिरिक्त लाभ मिलेगा

0
212

लखनऊ (राज्य मुख्यालय) । उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को पर्याप्त, निर्बाध और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रदेश के बिजली मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ऊर्जा विभाग न केवल बिजली आपूर्ति को मजबूत बना रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि विद्युत नियामक आयोग द्वारा जारी नवीनतम टैरिफ आदेश के अनुसार प्रदेश में लगातार चौथे वर्ष भी बिजली की दरों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इसका सीधा लाभ घरेलू उपभोक्ताओं सहित सभी श्रेणी के लगभग 3.27 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आम जनता, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराकर प्रदेश के आर्थिक विकास को गति देना है।

बिजली मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है जहां बिजली की बढ़ती लागत के बावजूद उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार नहीं डाला गया है। इससे आम लोगों की घरेलू बजट पर राहत मिलेगी और औद्योगिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि ओपन एक्सेस के माध्यम से बिजली लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए क्रॉस सब्सिडी सरचार्ज में भी कमी की गई है। इससे उपभोक्ता डिस्कॉम के अलावा अन्य स्रोतों से भी प्रतिस्पर्धी और सस्ती दरों पर बिजली खरीद सकेंगे। यह व्यवस्था ऊर्जा क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगी।

बिजली मंत्री ने कहा कि विद्युत वितरण तंत्र का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए व्हीलिंग चार्ज को भी कम किया गया है। इसे 0.92 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 0.88 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। इस निर्णय से ओपन एक्सेस उपभोक्ताओं को अतिरिक्त लाभ मिलेगा और बाजार आधारित बिजली खरीद को बढ़ावा मिलेगा। हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने ग्रीन एनर्जी उपयोगकर्ताओं को भी राहत दी है। ग्रीन ऊर्जा पर देय अतिरिक्त शुल्क को 0.54 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 0.44 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं को सस्ती हरित ऊर्जा उपलब्ध होगी और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के विजन को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY