लखनऊ (राज्य मुख्यालय ) । 31 अगस्त का दिन उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी के लिए बेहद महत्वपूर्ण और भावुक रहा। बुधवार को प्रदेश की नौकरशाही के कई वरिष्ठ अधिकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इनमें सबसे चर्चित नाम अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी का रहा, जिन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली अधिकारियों में गिना जाता था। प्रशासनिक गलियारों में उनके सेवा विस्तार को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए अवनीश अवस्थी भी नियमानुसार रिटायर हो गए। For more updates follow on X
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित विदाई समारोह में अवनीश अवस्थी ने स्वयं स्पष्ट किया कि उन्हें किसी प्रकार का एक्सटेंशन नहीं मिल रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, कोविड प्रबंधन और कई बड़े प्रशासनिक निर्णयों में अहम भूमिका निभाई। उनके रिटायरमेंट के साथ ही यूपी की नौकरशाही के एक प्रभावशाली दौर का अंत माना जा रहा है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं प्रयुख सचिव सूचना आईएएस संजय प्रसाद को अवनीश अवस्थी के रिटायरमेंट के बाद ऊनकी सभी जिम्मेदारियों दे दी गई हैं। इस बाबत शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कविन्द्र प्रताप सिंह शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने पुलिस विभाग में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए अपनी प्रशासनिक क्षमता और अनुशासित कार्यशैली की अलग पहचान बनाई। वहीं हीरालाल भी सेवा निवृत्त हो गए। हीरालाल अमेठी में सबसे लंबे समय तक एसपी रहने वाले अधिकारियों में शामिल रहे और अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था तथा जनसंपर्क शैली को लेकर चर्चित रहे। दोनों अधिकारियों के रिटायरमेंट के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्यूरोक्रेसी की ताजातरीन खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें

































