ACS Home बोले पुलिस तमीज़ से पेश आये

दौरान ACS Home ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों और पुलिस कार्यालयों में नियमित जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिक की शिकायत का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण ही पुलिस व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत करता है।

0
241

लखनऊ (राज्य मुख्यालय)। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं जनकेंद्रित बनाने के उद्देश्य से ACS Home संजय प्रसाद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, रेंज एवं जनपद स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई प्रणाली और पुलिसिंग में तकनीकी एवं प्रशासनिक सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ACS Home ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थानों और पुलिस कार्यालयों में नियमित जनसुनवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिक की शिकायत का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण ही पुलिस व्यवस्था में जनता का विश्वास मजबूत करता है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा हर शिकायत की मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से की जाए।

बैठक में फुट पेट्रोलिंग को और अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया गया। ACS Home ने कहा कि बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों तथा रात्रिकालीन क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त की जाए, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे और अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा सके। इसके साथ ही मॉनिटरिंग सेल की नियमित बैठकों के माध्यम से अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्रवाई की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।

Acs Home ने पुलिस के रेस्पांस टाइम में सुधार को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि आपातकालीन घटनाओं पर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया ही उसकी कार्यक्षमता का सबसे बड़ा पैमाना है। उन्होंने तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग और समन्वय के माध्यम से डायल सेवाओं एवं स्थानीय पुलिस की प्रतिक्रिया प्रणाली को और मजबूत करने पर बल दिया।

बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा नवाचार आधारित कार्यप्रणाली अपनाने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आधुनिक तकनीक, डेटा विश्लेषण और स्थानीय स्तर की रणनीतियों के माध्यम से अपराध नियंत्रण की नई कार्ययोजनाएं तैयार की जाएं। इसके अतिरिक्त संगठित अपराध, आपराधिक माफिया, भू-माफिया तथा समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए। स्पष्ट किया गया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा तथा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार अभियान चलाया जाएगा। For more updates follow on X 

LEAVE A REPLY