मनचले दारोगा को गांव वालों ने पकड़ कर पीटा

मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र के ऊंजी गॉव का है। जहाँ दारोगा रात के अंधेरे में अपने काले कारनामे को अंजाम देने पहुंचा लेकिन गॉव वाले मनचले दारोगा की ताक में थे गॉव वालो ने मनचले दारोगा को रंगे हाथों पकड कर उसकी जम कर धुनाई कर दी। 

0
1196

लखनऊ / बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में एक दारोगा को खाकी वर्दी का रौब गांठ कर अपनी करतूतों को अंजाम देना भारी पड़ गया है। मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र के ऊंजी गॉव का है। जहाँ दारोगा रात के अंधेरे में अपने काले कारनामे को अंजाम देने पहुंचा लेकिन गॉव वाले मनचले दारोगा की ताक में थे गॉव वालो ने मनचले दारोगा को रंगे हाथों पकड कर उसकी जम कर धुनाई कर दी।

बताया जाता है कि मनचला दारोगा अपनी वर्दी का रौब दिखा कर गॉव में छेड़छाड़ किया करता था और अपनी हवस की पूर्ति के लिए रात में गॉव के चक्कर लगाया करता था। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने मनचले दारोगा को लाइन हाजिर कर मामले की जांच एएसपी को सौंप दी है।

देखिये वीडियो,

LEAVE A REPLY