कश्मीर : सुंदरबनी में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया

सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के मुताबिक 29 जून नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर के गांव दादर में कुछ संदिग्ध को देखा गया था। इन संदिग्धो की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी था ।

0
830

लखनऊ /श्रीनगर। जम्मू कश्मीर (J&K) के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है। सीमापार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादीयों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है । मुठभेड़ के दौरान सेना के एक जेसीओ समेत दो जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल भी हो गया। आतंकवादियों ने पिछले 24 घंटे में दूसरी बार घुसपैठ की कोशिश की है।

बता दें कि रजौली जिले के सुंदरबनी के डंडाडाल के जंगलों में कश्मीर के आतंकियों की तरफ से गोलीबारी की गई फिर  सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मारे गए।

बताया जा रहा है कि मारे गए दोनों आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल समय भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है । इस मुठभेड़ के बाद सेना की 17 मद्रास रेजीमेंट के नायब सूबेदार श्रीजीत और सिपाही जसवंत रेड्डी शहीद हो गए।

सेना प्रवक्ता (Military Spokesperson) लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि 29 जून को कश्मीर के नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर के गांव दादर में कुछ संदिग्ध को देखा गया था। इन संदिग्धो की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी था । यह संदिग्ध आतंकवादी थे जो दादर के जंगलों की एक गुफा में छिपे हुए थे , सर्च ऑपरेशन के दौरान जब आतंकियों ने सेना को उनके पास आते देखा तो उन्होंने ग्रेनेड फेंक कर गोलीबारी शुरू कर दी। 

Ongoing search operation by security force in Kashmir
सुरक्षा बलों का सर्च आपरेशन

घुसपैठ की कोशिश में आतंकवादीयों की गोलाबारी के बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की और दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इससे पहले जम्मू और कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिलों में पिछले 24 घंटे के अंदर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए।

For updates follow on X 

LEAVE A REPLY