Lockdown 4.0.. देश के 30 जिले Red Zone में

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि लॉकडाउन 4 पूरी तरह से नया होगा. इसमें कई तरह के बदलाव और छूट दिए जाएंगे। इस बीच ऐसे जिलों की लिस्ट सामने आई है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं. इन जिलों को लॉकडाउन 4 में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी.

1
679

लखनऊ /नई दिल्ली।  कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण की मियाद आज 17 मई को खत्म हो रही है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आज किसी भी वक्त (लॉकडाउन 4.0) Lockdown 4.0 की घोषणा हो सकती है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत दे चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि लॉकडाउन 4. 0 पूरी तरह से नया होगा. इसमें कई तरह के बदलाव और छूट दिए जाएंगे।

इस बीच ऐसे जिलों की लिस्ट सामने आई है जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं. इन जिलों को लॉकडाउन 4. 0 (Lockdown 4.0) में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी. इन तीस जिलों में कोरोना के कुल मरीजों की 80 फीसदी संख्या है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र पर बरपाया है. इस महामारी ने आर्थिक राजधानी मुंबई और आईटी हब पुणे को बुरी तरह से प्रभावित किया है। 

Symbol of Covid
Lockdown 4. 0 से सतर्क करता पोस्टर

इसके अलावा Lockdown 4.0 में ग्रेटर चेन्नई, अहमदाबाद, थाने, दिल्ली, इंदौर, कोलकाता, जयपुर, नाशिक, जोधपुर, आगरा, तिरुवल्लुवर, औरंगाबाद, कुड्डालोर, ग्रेटर हैदराबाद, सूरत, चेंगलपट्टू, अरियालुर, हावड़ा, कुर्नूल, भोपाल, अमृतसर, विल्लुपुरम, वडोदरा, उदयपुर, पालघर, बरहमपुर, सोलापुर और मेरठ में कोरोना के सबसे ज्याजा केसेज सामने आए हैं।

इन शहरों में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाए, व्यापक स्तर पर टेस्टिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग अभियान चलाए तथा लोगों से सामाजिक दूरी, मास्क और स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की। महानगरों और औद्योगिक क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व अधिक होने तथा लोगों की आवाजाही के कारण संक्रमण तेजी से फैला। स्वास्थ्य विभागों ने अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, आइसोलेशन वार्ड और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था कर महामारी से निपटने के प्रयास तेज किए थे।

News DON की जानकारी के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने इन 30 इलाकों के म्युनिसिपल कमिश्नर और जिलाधिकारियों से चर्चा की है.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY